'चंदाचोर पार्टी से अब चंदाखोर पार्टी बन गई AAP', BJP बोली- उसके नेताओं का चरित्र ही लूट, भ्रष्टाचार और झूठ

By अंकित सिंह | Apr 17, 2025

आप नेता दुर्गेश पाठक के ठिकानों पर सीबीआई द्वारा की गई छापेमारी पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जो पैसा इकट्ठा हुआ था, वह गोवा चुनाव में चला गया। दुर्गेश पाठक एक ऐसा व्यक्ति है, जिसने अपनी ही पार्टी के चंदे का पैसा चुराया है। इस पार्टी ने दस तरह की चोरी और घोटाले किए हैं, लेकिन अपनी ही पार्टी का चंदा खाने वाले चंदा इकट्ठा करने वाले लोग ज्यादा चालाक निकले हैं, और इस समय यह जांच लगातार चल रही है। 

इसे भी पढ़ें: AAP नेता Durgesh Pathak के घर पर CBI ने छापा मारा, पार्टी का दावा, गुजरात चुनाव के सह-प्रभारी नियुक्त होने के कुछ दिन बाद बड़ी रेड

सचदेवा ने कहा कि दुर्गेश पाठक ने अपनी ही पार्टी का चंदा खाने का काम किया है, अगर जांच एजेंसी अपना कम कर रही है तो उनको इसमें परेशानी क्या है? अपनी ही पार्टी के चंदे को खाने वाले यह चंदाखोर लालू यादव से भी ज्यादा भ्रष्ट निकले। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसी अपना काम कर रही है एक बार पूरी रिपोर्ट सामने आ जाए फिर इस पूरे मामले में अन्य लोगों के भी नाम सामने आएगा। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि गोवा चुनाव में जो पैसा लगाया गया था वह शराब नीति का पैसा था और उसे पार्टी फंड में प्रयोग किया गया था लेकिन दुर्गेश पाठक ने वही शराब नीति से मिले हुए पार्टी के चंदे को हड़पने का काम किया है। 

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ Assam में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

Amazon ने India समेत तीन देशों में की छंटनी, 1000 से कम कर्मचारियों पर असर

SIR से विपक्ष समर्थकों के नाम हटाने का लगा आरोप, बेंगलुरु में बोले Abhijeet Deepke

Bhuvneshwar Kumar की टीम इंडिया में वापसी, सितांशु कोटक ने अनुभव और IPL फॉर्म को बताया वजह