INDIA ब्लॉक का हिस्सा नहीं है AAP, अब क्या अपने खास प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की मिट्टी पलीद करेंगे केजरीवाल?

By अभिनय आकाश | Jul 18, 2025

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) शुक्रवार को आधिकारिक रूप से विपक्षी भारतीय राष्ट्रीय विकास समावेशी गठबंधन (इंडिया) से अलग हो गई। पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शुक्रवार को कहा कि आप अब विपक्षी गठबंधन का हिस्सा नहीं है और सोमवार से शुरू होने वाले संसद के आगामी मानसून सत्र से पहले होने वाली गठबंधन की बैठक में भी भाग नहीं लेगी। सिंह ने कहा कि इंडिया ब्लॉक का गठन केवल 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए किया गया था और पार्टी ने उसके बाद के सभी विधानसभा चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़े हैं। आप और कांग्रेस ने 2024 का लोकसभा चुनाव दिल्ली में इंडिया ब्लॉक के तहत मिलकर लड़ा था। हालाँकि, दोनों पार्टियाँ हरियाणा और दिल्ली विधानसभा चुनाव अकेले लड़े। 

इसे भी पढ़ें: Om Jaap: 'ऊँ' लगाने से बढ़ जाती है मंत्र की शक्ति, जानिए महत्व और उच्चारण के नियम

यह बच्चों का खेल नहीं है। क्या लोकसभा चुनाव के बाद उन्होंने कोई बैठक की? क्या इंडिया ब्लॉक के विस्तार की कोई पहल हुई? कभी वे अखिलेश यादव की आलोचना करते हैं, कभी उद्धव ठाकरे की और कभी ममता बनर्जी की। इंडिया ब्लॉक को एकजुट होना चाहिए था। कांग्रेस ब्लॉक की सबसे बड़ी पार्टी है। लेकिन क्या इसने (विपक्षी एकता सुनिश्चित करने में) कोई भूमिका निभाई? संसद का एक महीने तक चलने वाला मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होने वाला है। सत्र से पहले, देश के मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा के लिए इंडिया ब्लॉक के दलों के नेताओं की एक बैठक शनिवार शाम को ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। यह बैठक लंबे अंतराल के बाद हो रही है, जब से इंडिया ब्लॉक के घटक दलों ने आखिरी बार देश की राजनीतिक स्थिति पर संयुक्त रूप से विचार-विमर्श किया था।

प्रमुख खबरें

Awami League से सुलह पर बांग्लादेश सरकार का रुख, जिम्मेदारी स्वीकारने की रखी शर्त

कूचबिहार में DRI ने पकड़ा 12.37 करोड़ रुपये का तस्करी का सोना, 4 गिरफ्तार

Kiren Rijiju ने विपक्ष के विरोध मार्च को बताया नाटक, Rahul Gandhi को दी निस्वार्थ सेवा की सलाह

Gurugram में डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर 90 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाली युवती गिरफ्तार