‘आप’ राजस्थान, मप्र एवं छत्तीसगढ़ में चुनाव लड़ने को तैयार है: केजरीवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 09, 2023

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में चुनाव लड़ने के लिये तैयार है और उम्मीदवारों के नामों का जल्द ही ऐलान किया जाएगा। निर्वाचन आयोग ने सोमवार को कहा कि मध्यप्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव के लिए एक चरण में क्रमश: 17 नवंबर, 23 नवंबर, 30 नवंबर तथा सात नवंबर को मतदान होगा, जबकि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में सात एवं 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। इन पांचों राज्यों में तीन दिसंबर को मतगणना होगी। ‘आप’ की चुनावी तैयारी के बारे में पूछे जाने पर केजरीवल ने कहा, “ हमराजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में पूरी ताकत से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।”

‘आप’ के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संदीप पाठक ने कहा कि पार्टी पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा, लोगों ने सभी दलों को मौका दिया है। अब लोग ‘आप’ को मौका देना चाहते हैं। पाठक ने इस बात पर जोर दिया कि ‘इंडिया’ गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए बना है, विधानसभा चुनाव के लिए नहीं। जब उनसे ‘आप’ के चुनावी मुद्दे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि चौबीस घंटे मुफ्त बिजली, अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुशासन उपलब्ध कराना उसके एजेंडे में होगा।

प्रमुख खबरें

इतिहास रचने का अवसर, Nari Shakti Vandan Bill पर Vote से पहले PM Modi ने सभी दलों से मांगा समर्थन

Bihar CM Samrat Choudhary को जान से मारने की धमकी, Gujarat से हुई सनसनीखेज गिरफ्तारी

Haemophilia Disease: मामूली चोट भी हो सकती है जानलेवा, जानें इस Bleeding Disorder के लक्षण

Shashi Tharoor का Modi सरकार पर बड़ा हमला, Delimitation को बताया Political Demonetisation