AAP नेता Manish Sisodia ने स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका, Arvind Kejriwal की रिहाई के लिए प्रार्थना की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 25, 2024

अमृतसर, 25 अगस्त आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने पंजाब के अमृतसर में स्थित स्वर्ण मंदिर में रविवार को मत्था टेका और पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल की जेल से रिहाई के लिए प्रार्थना की। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री सिसोदिया को हाल ही में आबकारी नीति मामले में उच्चतम न्यायालय से जमानत मिली थी। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी थे। सिसोदिया ने स्वर्ण मंदिर परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उन्होंने और उनके परिवार के सदस्यों ने स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका।

इसे भी पढ़ें: Rajasthan High Court के प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल हुए PM Modi, संबोधन में किया ‘सेक्युलर सिविल कोड’ का जिक्र

स्वर्ण मंदिर परिसर में मान ने कहा कि सिसोदिया ने देश के शिक्षा क्षेत्र में क्रांति ला दी। भगवंत मान ने कहा, सिसोदिया को उच्चतम न्यायालय से न्याय मिला है। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि केजरीवाल भी जल्द ही रिहा हो जाएंगे। मान ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आप के नेताओं को जेल भेजकर पार्टी को तोड़ने की कोशिश की है।

इसे भी पढ़ें: जातिगत जनगणना का Chirag Paswan ने किया समर्थन, NDA से अलग स्टैंड रखने के पीछे बताई वजह

उन्होंने कहा कि सिसोदिया अपने परिवार के साथ स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने आए थे और उनका कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं था। मनीष सिसोदिया के साथ मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, कुलदीप सिंह धालीवाल और हरभजन सिंह और विधायक जीवन ज्योत कौर सहित कई पार्टी के कई नेता मौजूद थे।

प्रमुख खबरें

Delhi Police के इतिहास में 18 अक्टूबर खास, 1861 में दर्ज हुई थी पहली FIR

सुनील जाखड़ ने Amit Shah को लिखा पत्र, पंजाब जेलों से जुड़े ड्रग्स नेटवर्क की जांच NIA और ED से कराने की मांग

Devendra Fadnavis का विपक्ष पर हमला, बोले- 5000 रुपये की राहत का दर्द अमीर नेता नहीं समझेंगे

Balochistan में बस रोककर 20 प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों का अपहरण, तलाश में जुटा सुरक्षा बल