33 प्रवासी मजदूरों को विमान से पटना भेजेंगे आप नेता संजय सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 03, 2020

नयी दिल्ली। आप नेता संजय सिंह ने बतौर सांसद अपने 34 हवाई टिकटों का इस्तेमाल प्रवासी मजदूरों को दिल्ली से पटना भेजने के लिए करने का निर्णय किया है। वह बृहस्पतिवार की शाम को दो उड़ानों से प्रवासी मजदूरों को पटना लेकर जाएंगे। सिंह ने ट्वीट किया कि साथियों और स्वयं सेवी संस्थाओं के सहयोग से सांसद को साल भर में मिलने वाले 34 विमान टिकटों का इस्तेमाल प्रवासी साथियों को पटना पहुंचाने के लिए करूंगा। एक सांसद के लिए सालाना घरेलू उड़ानों में 34 बिजनेस क्लास टिकटें आरक्षित होते हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनके इस कदम की सराहना करते हुए इसे सबके लिए प्रेरणादायक बताया। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ संजय जी की इस अनूठी पहल से सभी को प्रेरणा मिलेगी। जिन्हें भगवान ने ज़िंदगी में साधन दिए हैं, उनकी ज़िम्मेदारी है कि वे अपने साधन दूसरों की सेवा में लगायें। संजय जी बधाई के पात्र हैं।’’ मुख्यमंत्री के ट्वीट का जवाब देते हुए संजय सिंह ने लिखा, ‘‘ धन्यवाद अरविंद केजरीवाल भाई, राजनीति में जिन आदर्शों को लेकर हम लोग आपके साथ निकले उसका जीवन भर अनुकरण करने की कोशिश करूंगा।’’ कोरोना वायरस से निपटने के लिए लॉकडाउन के कारण लाखों प्रवासी मजदूर देश के कई हिस्सों में फंस गए हैं।

प्रमुख खबरें

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा

Amit Shah के अरुणाचल दौरे पर होर्डिंग गिराने वाले Youth Congress नेता तार जॉनी को मिली जमानत

Jannik Sinner की होगी घुटने की सर्जरी, Australian Open से बाहर होने की आशंका