Karnataka Election 2023: AAP नेता-कार्यकर्ताओं को महसूस हुई केजरीवाल की कमी, जानें क्या बोले प्रदेश अध्यक्ष

By अनन्या मिश्रा | May 08, 2023

कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच आप नेताओं को राज्य में पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल की कमी महसूस हो रही है। बता दें कि बीते रविवार को कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष पृथ्वी रेड्डी ने इस बात का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल राजधानी में काम से बंधे हुए हैं। आज यानी की 8 मई से कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार बंद हो जाएगा। चुनाव प्रचार में आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अनुपस्थित हैं। 

इसे भी पढ़ें: Karnataka में बोलीं सोनिया गांधी, देश में झूठ, अहंकार और नफरत का माहौल, भारत जोड़ो यात्रा से घबरा गई भाजपा

क्यों नहीं आ पाए केजरीवाल

पृथ्वी रेड्डी ने बताया कि सीएम केजरीवाल की प्राथमिक जिम्मेदारी यह सुनिश्चित करना है कि दिल्ली की जनता पीड़ित न हो। क्योंकि केंद्रीय एजेंसियों ने पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि जब से केजरीवाल ने राज्य में प्रचार-प्रसार की शुरूआत की थी। तब से दिल्ली में काफी कुछ घटित हुआ। इसलिए हमारे नेता बंध गए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के दो वरिष्ठ नेता जिनमें उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया गया है। आप पार्टी की तरफ से राज्य में चुनाव प्रचार के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा और संजय सिंह और वरिष्ठ नेता दिलीप पांडे और आतिशी शामिल हैं। 

इतनी सीटों पर जताई उम्मीद

'आप' के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जब उनकी पार्टी ने साल 2018 में कर्नाटक में चुनाव लड़ा था। तब उनकी पार्टी सिर्फ एक विचार थी। उस अवधारणा का कोई सबूत नहीं था। उन्होंने कहा कि आप पार्टी ने पूरे 100 अंक प्राप्त करने की तैयारी की है। क्योंकि साल 2018 में आप ने सिर्फ 28 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए थे। जबकि इस बार पार्टी 209 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

इन मुद्दों पर चुनाव लड़ रही AAP

'आप' पार्टी द्वारा कर्नाटक विधानसभा चुनाव लड़ने पर अन्य राजनीतिक दलों द्वारा की गई टिप्पणियों पर रेड्डी ने जवाब देते हुए कहा कि अन्य दल 'आप' को कम आंकने की भूल कर रहे हैं। लेकिन शायद वह भूल रहे हैं कि हमारी पार्टी लोगों की आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करती है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी के द्वारा राज्य में तीन प्राथमिक मुद्दों पर चुनाव लड़ा जा रहा है। जिनमें पहला मुद्दा भ्रष्टाचार, लापरवाही नहीं और शासन और किसानों के मुद्दे हैं। रेड्डी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि किसी भी पार्टी ने राज्य सरकार पर 40 फीसदी कमीशन का आरोप नहीं लगाया था। बल्कि कर्नाटक सरकार पर यह आरोप राज्य ठेकेदार संघ, स्कूल एसोसिएशन द्वारा लगाया गया था।

प्रमुख खबरें

AI Startup Perplexity में निवेश की तैयारी में Nvidia, 30 अरब डॉलर के पार पहुंचेगा कंपनी का Valuation

TCS और Porsche के बीच ₹14,000 करोड़ की Strategic Partnership, ऑटोमोटिव इंजीनियरिंग में आएगा बड़ा बदलाव

FIH World Cup: Argentina से हारकर India सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर, टूटा भारत का सपना।

पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!