आप नेता और कार्यकर्ता जमीन पर कड़ी मेहनत करें: लोस चुनाव में हार के बाद भगवंत मान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 09, 2024

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं और कार्यकर्ताओं से जमीन पर कड़ी मेहनत करने को कहा। उनकी यह टिप्पणी लोकसभा चुनाव में पंजाब में पार्टी को राज्य में 13 के लक्ष्य के विपरीत केवल तीन सीट पर जीत मिलने की पृष्ठभूमि में आई।

मुख्यमंत्री ने बठिंडा और फरीदकोट लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों से जमीन पर कड़ी मेहनत करने को कहा। उन्होंने चुनाव के दौरान आप कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए प्रयासों की भी सराहना की।

बैठक के बाद मान ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, आज बठिंडा और फरीदकोट लोकसभा क्षेत्रों के विधायकों, पार्टी पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों के साथ एक बैठक हुई। उन्होंने कहा, हमने दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के विकास कार्यों और मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक में आप के बठिंडा से लोकसभा उम्मीदवार गुरमीत सिंह खुड्डियां और फरीदकोट से उम्मीदवार करमजीत सिंह अनमोल मौजूद थे। खुड्डियां और अनमोल दोनों चुनाव हार गए। लोकसभा चुनाव में आप ने होशियारपुर, आनंदपुर साहिब और संगरूर में जीत हासिल की।

प्रमुख खबरें

Jharkhand में मंत्री Sudivya Kumar के निधन पर SIR सुनवाई टली, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित

Jammu Kashmir में सामान्य स्थिति के दावे पर Tarigami ने उठाए सवाल

CM Vishnu Deo Sai ने झीरम घाटी हमले पर NIA फैसले के बाद Congress से सबूतों पर सवाल पूछे

Odisha Vigilance ने सहायक अधिशासी अभियंता Anupama Sahu को 63 लाख की संपत्ति मिलने पर पकड़ा