केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में ‘AAP’ नेताओं ने किया सामूहिक अनशन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 07, 2024

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में पार्टी के प्रमुख नेता एक दिन के अनशन के लिए रविवार को यहां जंतर-मंतर पर एकत्र हुए। पार्टी नेताओं ने कहा कि अन्य राज्यों के साथ-साथ विदेश में भी भारतीय नागरिक इस प्रकार का विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, जिनमें बोस्टन में हार्वर्ड स्क्वायर, लॉस एंजिलिस में हॉलीवुड साइन, वाशिंगटन में भारतीय दूतावास के बाहर, न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर और टोरंटो, लंदन तथा मेलबर्न समेत कई स्थान शामिल हैं। 

इसे भी पढ़ें: बिहार में BJP के शासन में बहुत से काम नहीं हुए : Jairam Ramesh

‘आप’ की दिल्ली इकाई के संयोजक गोपाल राय ने लोगों से केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में अनशन में शामिल होने की अपील की। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा केजरीवाल की गिरफ्तारी ‘आप’ को खत्म करने की भाजपा की साजिश का हिस्सा है। केजरीवाल 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में हैं।

प्रमुख खबरें

Satyendar Jain Bail: आपने क्या हासिल किया? PM Modi पर बरसे Arvind Kejriwal, उठाए गंभीर सवाल

Satyendar Jain को Bail मिलते ही Kejriwal का PM Modi पर वार: आपको क्या मिला?

भारत-US Trade Agreement पर Piyush Goyal की दोटूक: प्रतिस्पर्धियों से बेहतर Tariff शर्तें मिलने पर ही होगी डील

Shri Krishna Janmashtami 2026: रोहिणी नक्षत्र में होगा कान्हा का जन्म, जानें Shubh Muhurat और पूरी पूजा विधि