दिल्ली की जनता को भ्रमित करने में लगे रहते हैं AAP के नेता, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बोले मनोज तिवारी

By अभिनय आकाश | Aug 05, 2024

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि मैं सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करता हूं। सुप्रीम कोर्ट ने एक बड़ा सवाल उठाया है कि आप के शीर्ष नेता क्यों दिल्ली की जनता को भ्रमित करने में लगे रहते हैं। आज सुप्रीम कोर्ट का निर्णय कि उपराज्यपाल ने जो एल्डरमैन का निर्णय लिया उसके लिए वही सक्षम प्राधिकारी हैं। इससे AAP के शीर्ष नेताओं के गाल पर जोरदार थप्पड़ लगा है। क्या इसके बाद आप सुधरेगी?

इसे भी पढ़ें: Aldermen की नियुक्ति की शक्ति के मामले में AAP को लगा Supreme Court से झटका, कहा- 'LG की शक्ति वैधानिक है'

सिंह ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि यह फैसला लोकतंत्र की भावना के खिलाफ है और सुनवाई के दौरान अदालत की टिप्पणियों के बिल्कुल विपरीत है... पूरा आदेश पढ़ने के बाद हम आगे क्या करना है, इसकी रणनीति बनाएंगे। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए, दिल्ली भाजपा ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें एलजी द्वारा किए गए किसी भी काम पर सवाल उठाने की आदत हो गई है।

प्रमुख खबरें

FIH World Cup में Netherlands से 3-1 से हारा भारत, सेमीफाइनल की राह हुई बेहद मुश्किल

Haryana के Sanitation Workers की हड़ताल जारी, सरकार से बातचीत बेनतीजा

Amit Shah ने Siliguri Corridor की सुरक्षा समीक्षा की, पूर्वी सीमा पर निगरानी बढ़ाने पर जोर

Rahul Gandhi बोले Pune में, सरकार से सवाल पूछने पर गालियां मिलीं पर मैं नहीं सुधरूंगा