आप नेता पंजाब को लूटना चाहते हैं : चन्नी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 07, 2022

लुधियाना (पंजाब)|  पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उसके नेता पंजाब को ‘‘लूटने’’ के लिए दिल्ली से आए हैं।

यहां एक वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए चन्नी ने आरोप लगाया कि आप ने कम से कम 40 ऐसे लोगों को टिकट दिया है जिन्हें अन्य दलों ने टिकट देने से इनकार कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘वे यहां किस तरह का बदलाव लाना चाहते है? वे यहां पंजाब को लूटने आए हैं।’’

चन्नी ने आप पर पंजाब में विज्ञापनों पर 500 करोड़ रुपये खर्च करने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘कहां से यह पैसा आया? क्या आप नेता भगवंत मान के पास इतना पैसा है? उन्हें दिल्ली को लूटने के बाद पैसा मिला और कल वे पंजाब को लूटेंगे।’’

कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने राहुल गांधी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने ही पंजाब में एक दलित मुख्यमंत्री को नियुक्त किया।

प्रमुख खबरें

Raghav Chadha का किताब से Kejriwal पर निशाना? लिखा- Never Outshine The Master

Kerala UDF: Congress के UDF के लिए करो या मरो की जंग, क्या खत्म होगा 10 साल का सत्ता वनवास

West Bengal Elections: नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप, सत्ताविरोधी लहर की चुनौती, ममता बनर्जी के चौका लगाने की कोशिश को बाउंड्री लाइन पर कैच कर बीजेपी कर देगी सत्ता से आउट?

Jorhat Assembly Seat: जोरहाट में Gaurav Gogoi का नया चेहरा या Hitendra Nath के अनुभव पर फिर भरोसा