BJP हर पार्षद को 5 करोड़... पार्टी में टूट को लेकर AAP ने कर दिया बड़ा दावा

By अंकित सिंह | May 17, 2025

आम आदमी पार्टी (आप) से जुड़े कई पार्षदों द्वारा पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दिए जाने पर पार्टी नेता प्रियंका कक्कड़ का जवाब आया है। उन्होंने कहा कि हमने मेयर चुनाव के दौरान भी बताया था कि किस तरह भाजपा ने हमारे पार्षदों को अपनी पार्टी में शामिल होने के लिए 5 करोड़ रुपये का ऑफर दिया था। इस बार भी वे पार्षदों को खरीदने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि भाजपा के पास अभी भी स्थायी समिति या वार्ड समिति बनाने के लिए पर्याप्त सदस्य नहीं हैं, इसलिए वे ये कोशिश कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: Cannes 2025 | Laapataa Ladies की फूल Nitanshi Goel ने कान्स में बिखेरा जलवा, रेड कार्पेट पर ब्लैक ड्रेस में लगी बला की खूबसूरत

उन्होंने कहा कि पिछले 2.5 साल में निगम में कोई काम नहीं हुआ जो होना चाहिए था। हम सत्ता में थे, फिर भी हमने कुछ नहीं किया... हमने नई पार्टी बनाई है क्योंकि हमारी विचारधारा दिल्ली के विकास के लिए काम करना है। हम उस पार्टी का समर्थन करेंगे जो दिल्ली के विकास के लिए काम करेगी। अब तक 15 पार्षद इस्तीफ़ा दे चुके हैं। और भी शामिल हो सकते हैं। आपको बता दें कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) अपनी स्थायी समिति में दो रिक्त पदों को भरने के लिए 22 मई को चुनाव कराएगा, साथ ही विभिन्न वार्ड समितियों के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों के लिए भी चुनाव कराएगा। एक नोटिस में यह जानकारी दी गई। विधायक चुने जाने के बाद दो पार्षदों के इस्तीफे के कारण एमसीडी को स्थायी समिति में रिक्त पदों को भरने के लिए चुनाव कराने पड़ रहे हैं। ये पार्षद पहले क्रमशः दक्षिण जोन और सिटी-एसपी जोन वार्ड समितियों से स्थायी समिति के लिए चुने गए थे। 

प्रमुख खबरें

मतपत्रों से हुए MLC Elections में Congress की हार पर PM Modi ने कसा तंज

E-Commerce मंचों के छोटे विक्रेताओं को राहत, गोदाम को PPOB बनाने की मिली छूट

SEBI विदेशी निवेशकों के नियम आसान बनाने लाएगा कंसल्टेशन पेपर

Innodata Layoffs का असर भारत और Philippines में 500 से अधिक कर्मियों की गई नौकरी