AAP ने राजेन्द्र पाल गौतम को बनाया स्टार प्रचारक, भाजपा बोली- पार्टी का हिन्दू विरोधी चेहरा फिर बेनकाब

By अंकित सिंह | Nov 11, 2022

दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी की ओर से 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी गई है। स्टार प्रचारकों की सूची में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, गोपाल राय, संजय सिंह, कैलाश गहलोत सहित कई बड़े नेताओं के नाम हैं। स्टार प्रचारकों की सूची में क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह के साथ साथ संजीव झा, सौरभ भारद्वाज के भी नाम है। हालांकि, इस सूची में आम आदमी पार्टी ने राजेंद्र पाल गौतम का भी नाम दिया है। राजेंद्र पाल गौतम को भी दिल्ली नगर निगम चुनाव में स्टार प्रचारक बनाया गया है। अब इसी को लेकर भाजपा हमलावर हो गई है। भाजपा ने साफ तौर पर कहा है कि आम आदमी पार्टी का हिंदू विरोधी चेहरा एक बार फिर से बेनकाब हुआ है। 

इसे भी पढ़ें: 'अब MCD में भी झाड़ू चलेगी', भाजपा पर मनीष सिसोदिया का निशाना, बोले- 17 सालों का हिसाब देना होगा

आपको बता दें कि दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री रहे राजेंद्र पाल गौतम ने पिछले दिनों एक कार्यक्रम में हिंदू देवी-देवताओं की पूजा नहीं करने का संकल्प लिया था। इस कार्यक्रम का वीडियो तेजी से वायरल हुआ था जिसके बाद से भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा था। बाद में राजेंद्र पाल गौतम ने अपना इस्तीफा दे दिया। दिल्ली सरकार ने उनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया था। इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आगामी चार दिसंबर को होने वाले नगर निगम (एमसीडी) चुनावों के लिए शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) की 10 गारंटियों की घोषणा की, जिसमें शहर में तीन भराव स्थलों को साफ कराने, नगर निगम में भ्रष्टाचार खत्म करने, निगम कर्मचारियों को समय पर वेतन देने जैसी चीज़े शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर