AAP विधायक पर दो लोगों को पीटने का आरोप, अपने बचाव में दिया यह बयान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 07, 2022

नयी दिल्ली। पश्चिमोत्तर दिल्ली के अशोक विहार में आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अखिलेश त्रिपाठी ने बुधवार को जलमल निकास समस्या की शिकायत किये जाने पर शिकायतकर्ता समेत दो व्यक्तियों पर कथित रूप से हमला किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शाम करीब साढ़े चार बजे अशोक विहार थाने को लालबाग इलाके के समीप हमला किये जाने के बारे में सूचना मिली। पुलिस उपायुक्त (पश्चिमोत्तर) उषा रंगनानी ने बताया कि एक पुलिस दल मौके पर पहुंचा और उसने पूछताछ की तो पता चला कि मॉडल टाउन के आप विधायक अखिलेश त्रिपाठी ने गुड्डू हलवाई और मुकेश बाबू पर हमला किया एवं दोनों को जहांगीरपुरी के बीजेआरएम अस्तपाल में ले जाया गया है।

इसे भी पढ़ें: दिलीप घोष की ममता पर टिप्पणी को लेकर विवाद, टीएमसी ने गिरफ्तारी की मांग की

पुलिस मामला दर्ज कर घटना की जांच कर रही है। त्रिपाठी ने उनके विरूद्ध मामला दर्ज किये जाने को ‘राजनीति से प्रेरित’ बताया एवं आरोपों का खंडन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति की शिकायत पर उनके विरूद्ध मामला दर्ज किया है ‘‘ जो इतने नशे में था कि वह अपने पैरों पर ठीक से खड़ा नहीं हो पा रहा था। ’’ आप विधायक ने पूछे जाने पर कहा , ‘‘ यह गंदी राजनीति है जो भाजपा मेरे विरूद्ध खेल रही है। मैं इसकी निंदा करता हूं।

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें