आप विधायक अमानतुल्लाह खान गिरफ्तार, अदालत ने भेजा था चार दिनों की न्यायिक हिरासत में

By रेनू तिवारी | Sep 18, 2022

नयी दिल्ली। आप विधायक अमानतुल्लाह खान को गिरफ्तार कर लिया गया है।राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत ने दिल्ली वक्फ बोर्ड भर्ती में कथित अनियमितता से जुड़े एक मामले में शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्लाह खान को भ्रष्टाचार रोधी शाखा (एसीबी) की चार दिनों की हिरासत में भेज दिया लेकिन जांच में सहयोग न करने के बाद विधायक को गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़ें: T20 World Cup | कप्तान रोहित शर्मा ने खत्म की सारी बहस, बोले- वर्ल्डकप में केएल राहुल ही करेंगे ओपनिंग, विराट कोहली केवल विकल्प

अभियोजन ने अदालत से कहा, जिस व्यक्ति की आय 4.32 लाख रुपये है, वह चार करोड़ रुपये नकद प्राप्त कर रहा है। इसने यह भी कहा कि शुक्रवार को ली गई तलाशी के दौरान एसीबी के अधिकारियों से मारपीट की गई और उन्हें थप्पड़ मारा गया। अभियोजन ने कहा, पूरी टीम के साथ मारपीट की गई और हथियार बरामद किये गये। एसीबी ने शुक्रवार को खान के परिसरों में छापे मारने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया था। भर्ती में कथित अनियमितता को लेकर एक प्राथमिकी पहले ही दर्ज की जा चुकी है। प्राथमिकी के मुताबिक, खान ने बोर्ड के अध्यक्ष पद पर रहने के दौरान नियमों और सरकारी दिशानिर्देशों का उल्लंघन करते हुए 32 व्यक्तियों की अवैध भर्ती की।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा