AAP विधायक Amanatullah Khan के बेटे ने किया दिल्ली पुलिस कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार, मामला हुआ दर्ज

By रितिका कमठान | Jan 24, 2025

आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिन्में से एक ने खुद को अमानतुल्ला खान का बेटा बताया है। पुलिस अधिकारियों से दुर्व्यवहार करने के आरोप में ये मामला दर्ज हुआ है।

पुलिस ने बताया कि ओखला में दो व्यक्ति अनियमित तरीके से मोटरसाइकिल चला रहे थे, संशोधित साइलेंसर से तेज आवाज निकाल रहे थे। ये लोग ट्रैफिक को चीरते हुए निकल रहे थे। उन्हें रोककर जब उनसे पूछताछ की गई तो उनमें से एक व्यक्ति ने खुद को आप विधायक अमानतुल्लाह खान का बेटा बताया। उस युवक ने आरोप लगाया कि अधिकारी उसके पिता के पद के कारण उसे निशाना बना रहे हैं। 

एएनआई ने पुलिस के हवाले से बताया, "दिल्ली पुलिस की गश्त के दौरान, दो लड़के बुलेट बाइक चलाते हुए देखे गए, जो गलत दिशा से आ रहे थे और मॉडिफाइड साइलेंसर से तेज आवाज निकाल रहे थे। बाइक को टेढ़े-मेढ़े तरीके से चलाया जा रहा था। पुलिस ने लड़कों को रोका और उनमें से एक ने खुद को आप विधायक अमानतुल्लाह खान का बेटा बताया। उसने पुलिस के साथ बदसलूकी की और आरोप लगाया कि पुलिस उसे इसलिए निशाना बना रही है क्योंकि वह आप विधायक का बेटा है।"

दिल्ली पुलिस ने कहा कि दोनों ने अपना ड्राइविंग लाइसेंस और पहचान पत्र देने से भी इनकार कर दिया और कहा कि उन्हें ऐसा करने की आवश्यकता नहीं है। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालान जारी कर दिया है। पुलिस ने बताया कि दोनों की बाइक भी विभिन्न धाराओं के तहत जब्त कर ली गई है। 

पुलिस ने बताया, "जब पुलिस ने उनसे ड्राइविंग लाइसेंस और आईडी मांगी तो उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी जरूरत नहीं है। लड़कों में से एक ने अमानतुल्लाह खान को फोन किया और एसएचओ से बात कराई। बाद में, लड़के अपना नाम और पता बताए बिना चले गए। एएसआई उनकी बुलेट को पुलिस स्टेशन ले आया। मामला दर्ज कर लिया गया है और चालान जारी कर दिया गया है। उनकी बाइक को कई कानूनों के तहत जब्त कर लिया गया है।"

प्रमुख खबरें

Trump के चहेते कैंडि‍डेट्स की करारी हार, SIR पर सवाल उठाने वाली प्रमिला समेत इन भारतवंशियों ने किया कमाल

अगरतला नगर निगम चुनाव: Tripura Congress ने 49 वार्डों में उतारे प्रत्याशी, CPM पर लगाया यह आरोप

Bihar में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने 46,549 किलो Ganja और हेरोइन पकड़ी

जकार्ता में 20,000 से अधिक Indonesian Troops की तैनाती, राष्ट्रपति फोन टैपिंग मामले में जांच जारी