AAP विधायक रमन अरोड़ा गिरफ्तार, पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने की कार्रवाई, जानें क्या है पूरा मामला

By अंकित सिंह | May 23, 2025

पंजाब सतर्कता ब्यूरो (वीबी) ने शुक्रवार को जालंधर सेंट्रल से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक रमन अरोड़ा (54) को नगर निगम के पूर्व सहायक नगर योजनाकार (एटीपी) सुखदेव वशिष्ठ से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार किया, जिन्हें पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया गया था। आप प्रवक्ता नील गर्ग ने पुष्टि की कि सतर्कता विभाग ने अरोड़ा के आवास पर छापा मारा था। यह पता नहीं चल पाया है कि छापेमारी के बाद रमन अरोड़ा के आवास से क्या मिला, जिसके कारण भ्रष्टाचार के मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई।

इसे भी पढ़ें: केंद्र के इस कदम का भगवंत मान ने किया विरोध, बोले- पंजाब के हिस्से का पानी चुराने नहीं देंगे

पंजाब सरकार ने 12 मई को अरोड़ा की सुरक्षा में लगे 14 पुलिसकर्मियों को वापस ले लिया था, जिसके बाद विधायक के खिलाफ कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाती है। उन्होंने कहा, "यह किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ लड़ाई नहीं है, बल्कि भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ है, जिसके लिए सरकार ने स्पष्ट नीति अपनाई है। चाहे कोई अपना हो या कोई पराया, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। किसी भी तरह का भ्रष्टाचार करने वाले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे नेताओं और अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प