आप सांसद संजय सिंह ने प्रधानमंत्री पर भ्रष्‍टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2023

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्‍यसभा सदस्‍य और उत्तर प्रदेश मामलों के प्रभारी संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई नहीं करते, बल्कि वह भ्रष्टाचार के सबसे बड़े पोषक हैं और महाराष्ट्र सरकार में उप मुख्यमंत्री बनाए गए अजित पवार इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं। महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अजित पवार और आठ अन्य मंत्री रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली राज्य सरकार का हिस्सा बन गए। पीलीभीत के दौरे पर आए सिंह ने रविवार देर शाम यह बात कही। सांसद ने कहा, ‘‘अमेरिका दौरे से वापस आने के बाद प्रधानमंत्री ने एक भाषण के दौरान कहा था कि हम भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई करने की गारंटी देते हैं।

आप सांसद सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘चुनाव नजदीक आते देख भाजपा ने समान नागिरक संहिता (यूसीसी) लाने के बारे में सोचा है। जब चुनाव को 10 महीने रह गए हैं तो भाजपा यूसीसी लाने की बात कर रही है, जबकि नौ साल तक इस मुद्दे पर कोई बात नहीं हुई।’’ उन्होंने कहा कि यूसीसी लाने से पहले सभी धर्म समाज के लोगों की एक राय जरूरी है, ऐसे में भाजपा सिर्फ यूसीसी लाने की नौटंकी कर रही है।

प्रमुख खबरें

Canada Deportation Record: सिर्फ 6 महीने में कनाडा से 3 हजार से ज्यादा भारतीय डिपोर्ट, क्या है वजह?

आज भारत में डिग्री का कोई मतलब नहीं है: Chhatron ki Goonj कार्यक्रम में राहुल का दर्द, Data और दौलत पर फोकस

UAE की Iran को कड़ी चेतावनी, ADNOC टैंकर पर Missile Attack को बताया UN Resolution का उल्लंघन

हिंदुओं को धोखा देने वाले इस देश को ले डूबे मुस्लिम, हिल गया यूरोप !