फिर मुश्किल में AAP सांसद संजय सिंह, यूपी कोर्ट ने दो दशक पुराने मामले में गिरफ्तारी का दिया आदेश

By अंकित सिंह | Aug 21, 2024

सुल्तानपुर की एक अदालत ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के दो दशक पुराने मामले में पेश न होने पर कड़ी आपत्ति जताई और पुलिस को उन्हें 28 अगस्त को गिरफ्तार कर पेश करने का आदेश दिया। 13 अगस्त को सिंह, सपा नेता अनूप सांडा और चार अन्य के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था, जिसकी सुनवाई मंगलवार को होनी थी। हालांकि आरोपी अदालत में पेश नहीं हुए। अदालत के एक अधिकारी ने बताया कि अदालत ने पुलिस को सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर 28 अगस्त तक अदालत में पेश करने का निर्देश दिया है।

इसे भी पढ़ें: क्या Manish Sisodia के पदयात्रा से AAP को मिलेगी संजीवनी, 70 विधानसभा क्षेत्रों को करेंगे कवर

इन सभी के खिलाफ कोतवाली नगर थाने में मामला दर्ज किया गया था। 11 जनवरी 2023 को विशेष मजिस्ट्रेट योगेश यादव ने सभी छह को दोषी करार देते हुए तीन महीने की सजा सुनाई थी। 9 अगस्त को छहों को एमपी/एमएलए कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया गया था। जब वे पेश नहीं हुए तो विशेष मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने सभी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया।

प्रमुख खबरें

India vs West Indies निर्णायक T20I बेंगलुरु में बारिश से धुला, 2-2 पर छूटी सीरीज

Bhagwant Mann के फ्रांस दौरे पर BJP का तंज, पंजाब संकट में और सीएम मना रहे जन्मदिन

लद्दाख में निर्वाचित संस्था के गठन को केंद्र प्रतिबद्ध, 22 अक्टूबर को फिर होगी बातचीत

NPPA ने कैंसर की 137 गैर-अनुसूचित दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30% किया सीमित