अमित मालवीय और मनोज तिवारी को AAP सासंद संजय सिंह ने भेजा कानूनी नोटिस, फर्जी वोटर आईडी का है मामला

By अंकित सिंह | Jan 02, 2025

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने गुरुवार को बीजेपी के सोशल मीडिया प्रमुख अमित मालवीय और सांसद मनोज तिवारी को कानूनी नोटिस भेजा। अमित मालवीय और मनोज तिवारी ने संजय सिंह पर एक से अधिक वोटर आईडी कार्ड रखने का आरोप लगाया था। इससे पहले आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि मेरी पत्नी ने 4 जनवरी को अपना नाम वहां से हटाने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय, सुल्तानपुर में एक आवेदन दायर किया है। मेरी मां और मेरे पिता का नाम मतदाता सूची में है- उनके अलावा, न तो मेरी पत्नी और न ही मेरा नाम मतदाता सूची में है।

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल को दिन-रात गाली देना भाजपा का काम, सुधांशु त्रिवेदी पर AAP का पलटवार

उन्होंने कहा कि वहीं, सुल्तानपुर नगर पालिका की मतदाता सूची में उनका और उनके परिवार का नाम शामिल है। आगामी चुनाव के लिए उनका नाम नई दिल्ली और तिलक नगर विधानसभा की मतदाता सूची में भी दर्ज है। भाजपा नेता ने कहा कि चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस को इस पर संज्ञान लेना चाहिए। 4 जनवरी 2024 को अनीता सिंह ने दावा किया था कि उनका वोट सुल्तानपुर विधानसभा से काटा गया है। 8 जनवरी 2024 को उन्होंने एक हलफनामा दिया जिसमें उन्होंने बताया कि उनका वोट सुल्तानपुर विधानसभा में दर्ज है।

प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों में Quimcy Dsouza टेकबॉल सेमीफाइनल हारीं, अब खेलेंगी Bronze Medal मैच

Radha Ashtami पर देवी राधा और श्रीकृष्ण की पूजा से मिलेगा सुख-सौभाग्य, जानिए पूजन विधि और महत्व

DUSU Election Results 2026: कॉलेज चुनावों में ABVP का दबदबा, वोटों की गिनती जारी, कैंपस में 2000 सुरक्षाबल तैनात!

Asian Games में भारत के ध्वजवाहक बने Pawan Sehrawat, किट न मिलने से हटे तूर