विधायक Amanatullah Khan की गिरफ्तारी पर बोली AAP, तानाशाह के जुल्म के आगे नहीं झुकेंगे क्रांतिकारी

By अंकित सिंह | Sep 02, 2024

आप ने सोमवार को कहा कि उसके विधायक अमानतुल्ला खान को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झूठे मामले में गिरफ्तार किया है और सत्तारूढ़ भाजपा जितना अधिक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी की आवाज को दबाने की कोशिश करेगी, वह उतनी ही मुखर होगी। पार्टी ने एक्स पर लिखा कि क्रांतिकारी तानाशाह के अत्याचार के आगे नहीं झुकेंगे। बीजेपी की ईडी ने आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान जी को फर्जी मामले में हिरासत में ले लिया। बीजेपी के लोग हमें जितना दबाने की कोशिश करेंगे, हमारी आवाज उतनी ही मुखर होगी।

इसे भी पढ़ें: Amanatullah Khan House Raid | 'दिल्ली में माहौल खराब करने के लिए ईडी भाजपा का हथियार बन गया है', अमानतुल्लाह खान के आवास पर छापेमारी पर AAP का बयान

आप नेता ने आगे कहा कि अब उसी मामले में तीसरी एजेंसी आ गई है। ED ने छापा मारा और पूछताछ की। आपको याद होगा कि रात के 11:30 बजे तक पूछताछ चल रही थी। केंद्र सरकार अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। आखिरी बार वह अप्रैल में ईडी के समक्ष पूछताछ के लिए पेश हुए थे। विधायक और उनकी पार्टी ने सबसे पहले सुबह छह बजकर 29 मिनट पर सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर इस खबर का खुलासा किया कि ईडी की टीम उन्हें गिरफ्तार करने के लिए उनके ओखला स्थित घर पर पहुंची है। 

प्रमुख खबरें

ब्रिटेन जाने वालों की होश उड़ा देगी ये खबर! भारत भी चौंका

Rajasthan Municipal Election Result: 4171 वार्डों पर जीतकर BJP आगे, कांग्रेस 3597 सीटों पर सिमटी

UCC को DMK नेता TKS Elangovan ने बताया असंवैधानिक, अमित शाह पर साधा निशाना

Samantha Ruth Prabhu ने सोशल मीडिया पर शेयर कीं अपनी Godh Bharai की तस्वीरें