गोवा के दो पूर्व विधायकों को चुनाव संबंधी खर्च के लिए आप ने नकद भुगतान किया: सीबीआई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 07, 2024

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली आबकारी नीति ‘घोटाले’ को लेकर अपने आरोपपत्र में कहा है कि आम आदमी पार्टी (आप) के टिकट पर 2022 का गोवा विधानसभा चुनाव लड़ने वाले राज्य के दो पूर्व विधायकों ने आरोप लगाया है कि उन्हें प्रचार अभियान संबंधी खर्चों के लिए पार्टी के एक स्वयंसेवक द्वारा नकद भुगतान किया गया था।

मामले में अपने पांचवें और अंतिम पूरक आरोपपत्र में सीबीआई ने आरोप लगाया है कि इस पूरे प्रकरण में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ-साथ एक अन्य आरोपी दिल्ली के विधायक और गोवा चुनाव के लिए आप प्रभारी दुर्गेश पाठक की भूमिका सामने आई है।

सीबीआई ने आरोप लगाया है कि पाठक ने दो पूर्व विधायकों - महादेव नारायण नाइक और सत्यविजय नाइक से संपर्क किया था, जिन्होंने उन्हें फरवरी 2022 के विधानसभा चुनाव में आप के टिकट पर क्रमशः शिरोडा और वालपोई निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ने के लिए कहा था।

महादेव नाइक के बयान के अनुसार, पाठक कथित तौर पर उन्हें दिल्ली ले गए और उनकी मुलाकात केजरीवाल से कराई, जिन्होंने न केवल उनके टिकट पर मुहर लगाई, बल्कि उन्हें यह भी आश्वासन दिया कि ‘‘पार्टी द्वारा सभी सहायता प्रदान की जाएगी।’’

दोनों उम्मीदवारों के बयानों का हवाला देते हुए सीबीआई ने आरोप लगाया है कि ‘‘उन्होंने इस बात की पुष्टि की है कि आप के उम्मीदवारों द्वारा किए गए प्रचार के सभी खर्चों का भुगतान उम्मीदवारों द्वारा नहीं किया गया था और इसका भुगतान पार्टी द्वारा नकद में किया गया था।

प्रमुख खबरें

बीच पर टहलने से लेकर सर्फिंग तक... Kim Kardashian और Lewis Hamilton की शानदार छुट्टियों की तस्वीरें

ठाणे में Vande Mataram पर बड़ी गलती! सरकारी कार्यक्रम में बजा लता मंगेशकर के एल्बम का गाना, Shinde ने मांगी माफी

Ram Mandir Trust: सूत्रों का दावा, Champat Rai को UP SIT की पहली रिपोर्ट में Clean Chit

Health Tips: जिम जाने की जरूरत नहीं, Simple Tennis Ball से बढ़ाएं Brain Efficiency और Focus