Karnataka में दम दिखाने की तैयारी में AAP, 80 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की

By अंकित सिंह | Mar 21, 2023

आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय राजनीति में अपनी सक्रियता तेजी से बढ़ा रही है। कर्नाटक में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। आम आदमी पार्टी लगातार कर्नाटक में मजबूती के साथ चुनाव लड़ने का दावा भी कर रही है। वर्तमान में देखें तो कर्नाटक की राजनीति दिलचस्प मोड़ पर खड़ी है। कर्नाटक में भाजपा और कांग्रेस के बीच जबरदस्त वार-पलटवार का दौर जारी है। दोनों दलों की ओर से उम्मीदवारों के चयन को लेकर माथापच्ची भी की जा रही है। इन सबके बीच आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशियों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। कर्नाटक में 224 विधानसभा की सीटें हैं। 224 सीटों में से आम आदमी पार्टी ने 80 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी हैं। 

इसे भी पढ़ें: AAP ने सक्सेना को भीड़ को उकसाते दिखाने वाला वीडियो जारी किया

इससे पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल क्नाटक दौरे पर गए थे। उन्होंने कर्नाटक सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाया और कहा था कि अब हमें नए इंजन की सरकार चाहिए। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘डबल इंजन’ सरकार में भ्रष्टाचार दोगुना, हमें ‘नये इंजन’ की सरकार चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके (भाजपा) मंत्री के बेटे में से एक के पास आठ करोड़ रुपये पाए गए, लेकिन उसे अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। वे उन्हें अगले साल पद्म भूषण से सम्मानित कर सकते। उन्होंने कहा कि मंत्री के बेटे के पास 8 करोड़ रुपये मिले लेकिन मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया गया। 

प्रमुख खबरें

मीडिया गुरु प्रो. (डॉ.) केजी सुरेश पर शोध, राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने अंकित पांडेय को प्रदान की पीएचडी उपाधि

Tamil Nadu Government Formation | बहुमत से 10 कदम दूर विजय की TVK, सरकार बनाने के लिए गवर्नर से मांगा समय

गुंडे घुसे, मुझे पीटा, भवानीपुर में हार पर ममता बनर्जी का सनसनीखेज दावा, फोन कॉल वायरल

Met Gala 2026 | Karan Johar ने Raja Ravi Varma से प्रेरित जैकेट पहनी, मनीष मल्होत्रा ​​का पहला लुक भी सामने आया