By रितिका कमठान | Feb 07, 2023
दिल्ली नगर निगम में महापौर पद के लिए होने वाले चुनाव लगातार तीसरी बार टल चुके है। दिल्ली नगर निगम चुनावों के नतीजे आए दो महीने का समय हो चुका है मगर अब तक महापौर चुनाव नहीं हो सका है। महापौर के चुनाव में मनोनित सदस्यों द्वारा वोटिंग किए जाने के अधिकार को लेकर लगातार बीजेपी और आम आदमी पार्टी हंगामा कर रही है।