AAP ने हरियाणा भवन में दिल्ली में पेयजल संकट के विरुद्ध किया प्रदर्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2024

नयी दिल्ली। पड़ोसी राज्य हरियाणा पर यमुना नदी का दिल्ली के हिस्से का पानी नहीं छोड़ने का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को यहां हरियाणा भवन पर विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी विधायक कुलदीप कुमार समेत आप के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने हरियाणा की भाजपा सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। 

इसे भी पढ़ें: मणिपुर में ताजा हिंसा के बाद वहां के लोग असम में ले रहे हैं शरण

दिल्ली सरकार ने पिछले एक पखवाड़े के दौरान बार-बार हरियाणा पर राष्ट्रीय राजधानी के हिस्से का पानी नहीं देने का आरोप लगाया है। उधर, भाजपा, आप नेताओं पर जल संकट के मुद्दे पर झूठ बोलने का आरोप लगा रही है। भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आप सरकार की लचर व्यवस्था के कारण पानी की चोरी और बर्बादी हो रही है।

प्रमुख खबरें

Suriya Birthday: Garment Factory की नौकरी और कड़े Struggle के बाद ऐसे चमकी Saravanan की किस्मत

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती गिरावट

Uttarakhand में अग्निवीरों के लिए बनेगा रोजगार सेल, सेना से लौटने के बाद मिलेगी नौकरी में मदद

आपने युवाओं के भविष्य को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुँचाया: NEET पेपर लीक पर राहुल गांधी का PM मोदी पर तीखा पलटवार