मेरठ में AAP कार्यकर्ताओं ने CEC ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला, SIR पर जताया विरोध

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 08, 2026

मेरठ, आठ अक्टूबर आम आदमी पार्टी (आप) कार्यकर्ताओं ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में बृहस्पतिवार को मवाना रोड पर प्रदर्शन किया और मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने कुमार के इस्तीफे की मांग भी की। पार्टी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रदर्शन से पहले ही गंगानगर पुलिस ने मेरठ जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी को देर रात मवाना रोड स्थित उनके आवास पर कथित तौर पर ‘नजरबंद’ कर लिया था।

चौधरी ने आरोप लगाया कि एसआईआर प्रक्रिया के नाम पर मताधिकारों को प्रभावित किया गया, जिसके कारण चुनावी प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि संविधान ने प्रत्येक नागरिक को समान मताधिकार दिया है और किसी भी व्यक्ति के वोट की कीमत समान है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों पर केवल औपचारिक जवाब से संतुष्ट नहीं होगी और पार्टी उनके इस्तीफे की मांग करती है।

आप नेता ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की लड़ाई किसी एक राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि मतदाताओं के अधिकारों से जुड़ा मुद्दा है।

प्रमुख खबरें

बिल्कुल मंज़ूर नहीं”: भारत ने सऊदी अरब के हवाई अड्डों पर हुए हमलों की निंदा की

Roli Stain Removal: पूजा के दौरान कपड़ों पर लग गया रोली का जिद्दी दाग, Liquid Detergent से ऐसे करें साफ

अभिषेक के बजाय खुद Delhi जाएंगी Mamata Banerjee, राष्ट्रपति से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में शामिल

Supreme Court ने पंजाब के 50 निकाय वार्डों के चुनाव किए रद्द, छह सप्ताह में दोबारा मतदान के निर्देश