पंजाब ग्रामीण चुनावों में आप की शानदार जीत मान सरकार पर मुहर : अरविंद केजरीवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 18, 2025

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि पंजाब में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में उनकी पार्टी के जोरदार प्रदर्शन से यह पता चलता है कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यों पर अपनी मुहर लगाई है। केजरीवाल ने कहा, ‘‘जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में लगभग 70 प्रतिशत सीट आम आदमी पार्टी ने जीती हैं।’’

उन्होंने बताया कि कुल सीट में से 580 ऐसी सीट थीं जहां जीत का अंतर 100 मतों से कम था और इनमें से आप ने 261 सीट जीतीं जबकि विपक्ष ने 319 सीट पर जीत दर्ज की। यह दिखाता है कि चुनाव निष्पक्ष तरीके से कराए गए थे। चुनावों के अब तक घोषित परिणामों के अनुसार, पंजाब में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) आगे चल रही है।

इसे भी पढ़ें: ममता बनर्जी ने केंद्र पर निशाना साधा, कहा - राज्य में गांधी के नाम पर रखेंगे रोजगार योजना का नाम

मतपत्रों की गिनती अभी जारी है, इसलिए पूर्ण परिणाम अभी घोषित नहीं किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, 22 जिला परिषदों के 347 जोन और 153 पंचायत समितियों के 2,838 जोन के सदस्यों के चुनाव के लिए 14 दिसंबर को मतदान हुआ था।

प्रमुख खबरें

MK Stalin ने CM Vijay पर साधा निशाना, SIR विवाद पर चुप्पी पर उठाए सवाल

ओडिशा की सभी Gram Panchayats को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए 44 दिन का विशेष अभियान शुरू

Gandhi Jayanti: दुनिया भर के भारतीय दूतावासों में बापू को दी गई श्रद्धांजलि

SRFTI Kolkata में हिंसक झड़प के बाद पांचवें दिन भी कक्षाएं और शूटिंग ठप