MCD में बहुमत की ओर AAP, भगवंत मान बोले- अब दिल्ली की होगी सफाई, केजरीवाल ने भाजपा को उखाड़ फेंका

By अंकित सिंह | Dec 07, 2022

दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे आज आ रहे हैं। आम आदमी पार्टी बहुमत की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है। 250 सीटों वाली एमसीडी में आम आदमी पार्टी ने अपनी बढ़त बना ली है। यही कारण है कि अब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जीत का माहौल है। आम आदमी पार्टी दिल्ली के चुनाव पर करीब नजर रखी हुई है। इन सबके बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान आया है। भगवंत मान ने साफ तौर पर कहा है कि अरविंद केजरीवाल ने 15 साल के कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंका था। अब उन्होंने एमसीडी में 15 साल से भाजपा के शासन को उखाड़ फेंका है। 

इसे भी पढ़ें: Delhi MCD Elections Exit Polls: दिल्ली में बन रही आप की डबल इंजन की सरकार, झाडू ने किया सफाया

वहीं, आज आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा था कि हमें 180 से ज्यादा सीटें मिलने वाली हैं। अगर वोटर का आर्शीवाद रहा तो हमें 230 भी मिल सकता है। मुझे लगता है कि एग्जिट पोल आम आदमी पार्टी की जीत की ओर इशारा कर रहे हैं। दूसरी ओर भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह से दिल्ली के मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार किया और उनके साथ विश्वासघात किया, उसका बदला दिल्ली की जनता लेगी। मुझे दिल्ली की जनता पर भरोसा है। उन्होंने कहा कि हमने मुद्दे उठाए, आप के भ्रष्टाचार को उजागर किया और उनकी विफलताओं को उजागर किया। हम चौथी बार एमसीडी में सत्ता में आने जा रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर