केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ 11 जून को महारैली करेगी AAP, गोपाल राय बोले- तानशाही के ख़िलाफ़ लड़ाई लड़ेंगे

By अंकित सिंह | May 22, 2023

आम आदमी पार्टी ने सोमवार को कहा कि वह 11 जून को केंद्र के 'काले अध्यादेश' के खिलाफ एक 'महा रैली' आयोजित करेगी, जो केजरीवाल सरकार के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट के आदेश को नकारते हुए उपराज्यपाल को प्रभावी रूप से प्रशासनिक सेवाओं पर नियंत्रण देता है। आप के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह अध्यादेश दिखाता है कि केंद्र इस तरह के 'तानाशाही फैसले' देश पर थोपेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा  ने अध्यादेश लाकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिये दिल्ली की जनता के अधिकार छीन लिए हैं। भाजपा नेता इस 'काले अध्यादेश' के आने पर ख़ुशी से छाती पीट रहे हैं। कह रहे हैं- दिल्ली देश की राजधानी है, यहाँ दूतावास हैं, यहां कुछ होता है तो दुनिया पर असर पड़ता है जैसे पहले दिल्ली देश की राजधानी नहीं थी, दूतावास नहीं थे। एससी के फ़ैसले को अध्यादेश से पलटने पर तो दुनिया वाह! मोदी जी वाह! कर रही है। 

इसे भी पढ़ें: Arvind Kejriwal अब क्या सिर्फ नाम के CM रह गये हैं? LG Vs AAP की लड़ाई में फिलहाल तो हार गये केजरीवाल

आप नेता ने कहा कि सभी दिल्ली वासियों से अपील है कि दिल्ली के अधिकारों को सुरक्षित करने के लिए ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में इस महारैली में शामिल हों। हम पूरे देश में मोदी सरकार की तानशाही के ख़िलाफ़ लड़ाई लड़ेंगे। केंद्र सरकार भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और दानिक्स (डीएएनआईसीएस) कैडर के अधिकारियों के तबादले और उनके खिलाफ प्रशासनिक कार्यवाही के लिए राष्ट्रीय राजधानी लोक सेवा प्राधिकरण गठित करने के वास्ते 19 मई को अध्यादेश लेकर आई थी। इससे एक हफ्ते पहले ही उच्चतम न्यायालय ने पुलिस, लोक सेवा और भूमि से संबंधित विषयों को लेकर सेवाओं का नियंत्रण दिल्ली की चुनी हुई सरकार को सौंप दिया था।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार