केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ 29 जून को देशभर में प्रदर्शन करेगी आप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 28, 2024

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा की गई गिरफ्तारी के खिलाफ पार्टी 29 जून को पूरे देश में विरोध प्रदर्शन करेगी।

आप के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संदीप पाठक ने कहा, देशभर में आप कार्यकर्ता जांच एजेंसियों के दुरुपयोग और अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा के खिलाफ शनिवार को धरना देंगे।

पाठक ने आरोप लगाया कि जब भाजपा को लगा कि केजरीवाल को उच्चतम न्यायालय से जमानत मिल जाएगी, तो उन्होंने इसे रोकने के लिए सीबीआई को आगे कर दिया, भाजपा उन्हें (केजरीवाल) किसी भी कीमत पर जेल में रखना चाहती है ताकि वह चुनाव से दूर रहें और आप खत्म हो जाए। उन्होंने कहा कि आप को पूरा विश्वास है कि दिल्ली के सभी लोग मुख्यमंत्री केजरीवाल के साथ खड़े हैं और इस अन्याय के खिलाफ पार्टी की लड़ाई में उनका समर्थन करेंगे।

प्रमुख खबरें

Jared Kushner ने Gaza शांति योजना पर हमास प्रमुख से बात की, इजराइली पीएम से भी मुलाकात तय

Dehradun के सहस्रधारा में नदी में बहने से महिला की मौत, Gola River में छात्र हुआ लापता

Mathura में बेकाबू dumper ने 5 लोगों को कुचला, बच्ची समेत 2 की मौत

Yogi Adityanath ने वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी, विचारों पर आधारित पुस्तिका जारी की