केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में AAP कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र और हरियाणा में अनशन किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 07, 2024

आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में रविवार को महाराष्ट्र और हरियाणा में एक दिन का अनशन किया। आप कार्यकर्ता अपना विरोध जताने के लिए दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में एकत्र हुए। पुणे समेत महाराष्ट्र के अन्य शहरों में भी आप कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक स्थानों पर दिनभर विरोध प्रदर्शन किया। पुणे में विपक्षी कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) के कुछ नेता भी आप के विरोध में शामिल हुए। 

प्रमुख खबरें

Modi Rubber की 59 एकड़ जमीन के अवैध ट्रांसफर पर Allahabad High Court ने दिए नए सिरे से जांच के आदेश

Rajya Sabha चेयरमैन CP Radhakrishnan ने गठित की विभिन्न समितियां, खरगे भी शामिल

Womens Asia Cup: Smriti Mandhana के 124 रन से भारत सेमीफाइनल में, हांगकांग को 137 रन से रौंदा

AISA ने छात्र आंदोलनों को एकजुट करने के लिए बनाया National Platform