AAP की दिल्ली में जीत पर बोले अनिल विज, यह मुफ्तखोरी की जीत है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 11, 2020

चंडीगढ़। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को मिली जीत को ‘मुफ्तखोरी की जीत’ करार दिया। चुनाव परिणाम रुझानों में दिल्ली में आप के भारी जीत हासिल करने का संकेत दिखने पर भाजपा नेता ने ट्वीट किया, “दिल्ली के चुनाव में मुद्दे हार गए, मुफ्तखोरी जीत गई।”

इसे भी पढ़ें: मनोज तिवारी ने केजरीवाल को बधाई दी, बोले- हम हार की समीक्षा करेंगे

विज का इशारा सस्ती बिजली और पानी के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की तरफ था। इसके अलावा आप ने अपने प्रचार के दौरान शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपने कामकाज का विशेष रूप से उल्लेख किया था। हालांकि, भाजपा के कई नेता संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों जैसे मुद्दों पर ही केंद्रित रहे।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा