संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ आप का पंजाब में प्रदर्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 06, 2023

आम आदमी पार्टी (आप) ने अब रद्द हो चुकी दिल्ली की शराब नीति के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं के संबंध में अपने राज्यसभा सदस्य संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ शुक्रवार को पूरे पंजाब में विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी ने एक बयान में कहा कि पंजाब सरकार के मंत्रियों, आप विधायकों और राज्य एवं जिला स्तर के नेताओं ने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को सिंह को हिरासत में ले लिया था और वह मनीष सिसोदिया के बाद गिरफ्तार किए गए आप के दूसरे बड़े नेता हैं। संजय सिंह को अब रद्द हो चुकी आबकारी नीति के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं से संबंधित मामले में गिरफ्तार किया गया है।

बठिंडा में आप ने सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध मार्च निकाला। आप की पंजाब इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष बुधराम ने एक बयान में कहा, ‘‘ईडी को संजय सिंह के घर से एक भी पैसा या एक भी अवैध दस्तावेज नहीं मिला। यह सब सिर्फ हमें डराने और चुप कराने के लिए किया जा रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी कुछ भी कर लें, वह हमें रोक नहीं सकते।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ईडी और सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) चाहे कितनी भी छापेमारी कर लें, चाहे कितनी भी गिरफ्तारियां कर लें, वे हमें रोक नहीं सकते।

प्रमुख खबरें

तेल, गैस...भारत का दिल देखो, मुसीबत में एक नहीं अनेक देशों को कर रहा मदद

पुतिन दिल्ली आ रहे, एक से बढ़कर एक हथियारोें के साथ S-500 भी ला रहे हैं! चीन-पाक में हड़कंप

दो-तिहाई बहुमत जुटाने में सरकार फेल, लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल

आर्मी ब्रिगेडियर को बीच सड़क बंगाल में पुलिस ने रोका, फिर जो हुआ..