F1 Driver बनने का था सपना, अब Golf की दुनिया में छाए Aaron Rai, जीती PGA Championship ट्रॉफी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 18, 2026

भारतीय मूल के ब्रिटिश गोल्फर आरोन राय ने पीजीए चैंपियनशिप जीतकर नया इतिहास रच दिया। वह पिछली एक सदी से भी अधिक समय में इंग्लैंड में जन्मे पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने यह प्रतियोगिता जीती है। राय पहले फॉर्मूला वन ड्राइवर बनना चाहते थे लेकिन बाद में उन्होंने गोल्फ को अपनाया। यह 31 वर्षीय खिलाड़ी एक समय तीन शॉट से पीछे चल रहा था लेकिन इसके बाद उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। राय ने पार-5 वाले नौवें होल पर 40 फुट का ईगल पुट लगाया।

राय ने कहा, ‘‘गोल्फ एक अद्भुत खेल है। यह आपको बहुत कुछ सिखाता है। यह आपको बहुत विनम्रता, अनुशासन और अथक परिश्रम करना सिखाता है क्योंकि इस खेल में कुछ भी मुफ्त में नहीं मिलता है।’’ राय की यह उपलब्धि इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि उन्होंने जॉन रहम, रोरी मैकलॉय, ज़ेंडर शॉफेल, कैमरन स्मिथ, जस्टिन रोज़ जैसे शीर्ष खिलाड़ियों की मौजूदगी में चैंपियनशिप जीती। रहम और एलेक्स स्माइली छह अंडर के कुल स्कोर के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर रहे।

प्रमुख खबरें

मुश्किल में पड़ते ही 108 एम्बुलेंस की तरह अजमल को बुलाते हैं हिमंत, Gaurav Gogoi का BJP-AIUDF के गुप्त गठबंधन पर करारा हमला

Asian Games 2026 | स्वर्णिम निशाना! भारतीय महिला तीरंदाजी टीम ने रचा इतिहास, विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए चीन को रौंदकर जीता गोल्ड

Jammu and Kashmir Encounter | सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी! बडगाम मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष आतंकवादी मूसा ढेर

Delhi Pollution: प्रदूषण की रियल टाइम निगरानी और 30 EV रोड स्वीपर खरीदेगी दिल्ली सरकार