आएंगे तो शरीफ ही...Pakistan में क्यों तेज है ये चर्चा, कौन सा बड़ा फैसला लेने वाले हैं शहबाज

By अभिनय आकाश | Feb 09, 2024

धमाकों, आरोपों और सलाखों के साए में किसी तरह पाकिस्तान के चुनाव निपट ही गए। अब पाकिस्तान में तो शर है कि आएंगे तो शरीफ ही। सबसे ज्यादा हवा सेना का आशीर्वाद पाए नवाज शरीफ की है। जिन्हें पाकिस्तान के ज्यादातर विशेषज्ञ नया प्रधानमंत्री मान रहे हैं। लेकिन इस बीच पूर्व प्रधानमंत्री और नवाज शरीफ के छोटे भाई शहबाज शरीफ के एक बयान ने पाकिस्तान के चुनाव में असमंजस पैदा कर दिया है। सवाल खड़े हो रहे हैं कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ बनेंगे या फिर नवाज शरीफ। शहबाज शरीफ कौन सा  बड़ा फैसला लेने की बात कर रहे हैं। अगर पाकिस्तान मुस्लिम लीग एन को बहुमत नहीं मिलता तो शहबाज शरीफ को प्रधानमंत्री का प्लान तैयार है। 

इसे भी पढ़ें: Pakistan Election Result updates: PML-N को सरकार बनाने की उम्मीद, PTI ने कहा- नवाज अपनी हार कर लें स्वीकार

ऐसा दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान में पीएमएलएन को बहुमत नहीं मिलता है तो शहबाज शरीफ भी प्रधानमंत्री बनाए जा सकते हैं। इमरान खान को सत्ता से हटाने वाले गठबंधन पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट में शामिल पार्टियां इस गठबंधन में फिर से मिल सकती है। लेकिन इस गठबंधन के मुखिया बिलावल भुट्टो जरदारी नवाज शरीफ के विरोध में हैं। ऐसे में शहबाज शरीफ के नाम पर गठबंधन में सरकार बन सकती है और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी इसके संकेत भी दे चुकी है। ऐसे में देखना होगा कि प्रचार के दौरान बार बार पाकिस्तान मुस्लिम लीग के साथ न जाने का दावा करने वाले बिलावल पिघल सकते हैं। शहबाज शरीफ के बयान के बाद बिलावल भुट्टो से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी को ज्यादा सीटें मिली तो प्रधानमंत्री वो बनेंगे। अगर पीएमएलएन को ज्यादा सीटें मिली तो वो खुद तय कर लेंगे। 

इसे भी पढ़ें: Imran Khan के कैंडिडेट ने मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के बेटे को दी पटखनी, तल्हा सईद को मिला महज 2,042 वोट

पाकिस्तान में इस बात की चर्चा तेज होते ही वोट डाल कर निकले नवाज शरीफ से जब मिली जुली सरकार को लेकर सवाल कर लिया गया। जवाब मियां नवाज की बेचैनी को बयान कर रहा था। 

प्रमुख खबरें

रेत खनन में 1427 करोड़ के नुकसान पर Durai Murugan पर DVAC की FIR, 34 ठिकानों पर तलाशी

Shakahola केस में 190 बच्चों की मौत के जिम्मेदार Paul Mackenzie को मिली 200 साल की जेल

UP में Diwali और छठ पर Medical College अलर्ट, 24 घंटे चालू रहेंगी जीवन रक्षक सेवाएं

Chennai Open में Vaishnavi Adkar को मिली हार Maya और Shrivalli Quarter Final में पहुंचीं