प्रधानमंत्री मोदी के ब्लॉग में जगह पाने वाला अब्बास जब ऑस्ट्रेलिया में बस गया है: प्रह्लाद मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 21, 2022

अहमदाबाद। सत्तर के दशक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वडनगर स्थित पैतृक मकान में तीन साल से अधिक समय तक रहने वाला और उनके परिवार का करीब करीब सदस्य बन गया मुसलमान लड़का अब्बास रामसादा अब सेवानिवृत्ति के बाद ऑस्ट्रेलिया की सिडनी में परिवार के साथ सुखमय जीवन जी रहा है। प्रधानमंत्री के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी ने सोमवार को यह जानकारी दी। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को अपनी मां हीराबा के 100वें जन्मदिन पर एक ब्लॉग लिखा था, जिसमें उन्होंने अब्बास रामसादा का जिक्र किया था।

इसे भी पढ़ें: लद्दाख में की गई कार्रवाई का श्रेय बेहतर तालमेल और जवानों को जाता है: जनरल नरवणे

उन्होंने बताया, ‘‘पंकज को जब पता चला कि पिता की मृत्यु के कारण अब्बास को पढ़ाई बीच में छोड़नी पड़ सकती है तो उन्होंने मां-पिताजी से उसके लिए कुछ करने का आग्रह किया। बिना किसी झिझक के मेरे पिता उसे (अब्बास) हमारे घर ले आए और सुनिश्चित किया कि उसकी शिक्षा पूरी हो। 10वीं पास करने तक वह हमारे साथ ही रहा।’’ प्रह्लाद ने बताया कि 70 के दशक के शुरुआत में अब्बास करीब चार साल तक परिवार के सदस्य के रूप में मोदी परिवार के साथ रहा।

प्रमुख खबरें

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले SFI सदस्य और वकील हिरासत में

Tata Motors ने Iveco ग्रुप के अधिग्रहण की पेशकश बढ़ाकर 14.40 यूरो प्रति शेयर की

Director SS Rajamouli का 53वां जन्मदिन, TV Show और ऐड से शुरू कर RRR तक रचा इतिहास

Thane के आश्रम स्कूल में छात्र की मौत पर कार्रवाई, Principal समेत तीन निलंबित