Narendra Modi सरकार पर अघोषित आपातकाल का आरोप, Abhijeet Dipke ने साधा निशाना

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 14, 2026

दिल्ली के जंतर-मंतर में जबरन घुसने के आरोप में कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के दो नेताओं को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बुधवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश में ‘‘अघोषित आपातकाल’’ लागू कर रहे हैं। दीपके ने नागपुर में पत्रकारों से कहा कि कॉजपा नेता सौरव दास और आशुतोष रांका ने जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराकर कौन सा अपराध कर दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शांति बनाए रखने के मुचलके के उल्लंघन और प्रदर्शन के लिए गैर-अधिसूचित क्षेत्र घोषित किए जा चुके जंतर-मंतर पर जबरन घुसने के आरोप में दास और रांका को बुधवार को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में दिल्ली की तिहाड़ जेल भेज दिया गया।

ऐसा तो (1975 में इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए) आपातकाल के दौरान भी नहीं हुआ था।’’ कॉजपा नेता ने कहा, ‘‘इस देश में तिरंगा फहराना सबसे बड़ा पाप बन गया है, जिसके लिए लोगों को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जाता है। इसलिए मैं (प्रधानमंत्री) नरेन्द्र मोदी से कहना चाहता हूं कि इतनी कायरता मत दिखाइए; थोड़ा साहस दिखाइए। अगर हिम्मत है तो आपातकाल की आधिकारिक घोषणा कीजिए।’’ दीपके ने कहा कि वह नागपुर स्थित दीक्षाभूमि जाएंगे, जहां 14 अक्टूबर 1956 को डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर ने अपने हजारों समर्थकों के साथ बौद्ध धर्म अपनाया था।

उन्होंने कहा, ‘‘आज मैं यहीं डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को श्रद्धांजलि देने जा रहा हूं, क्योंकि हमारा देश संविधान और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के विचारों से चलता है। (प्रधानमंत्री) नरेन्द्र मोदी या कोई भी इस देश पर आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) की विचारधारा थोपने की चाहे जितनी कोशिश कर ले, ऐसा नहीं होगा।’’ उन्होंने कहा कि यह देश हमेशा डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के विचारों पर चलेगा। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के प्रदर्शनों के बारे में पूछे जाने पर दीपके ने कहा कि कॉजपा सत्ता पक्ष पर दबाव बनाने वाला एक स्वतंत्र समूह है और हमेशा रहेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि कॉजपा ‘इंडिया’ गठबंधन के खिलाफ है। ‘इंडिया’ गठबंधन के आंदोलन और कॉजपा के आंदोलन का मकसद एक ही है।’’

प्रमुख खबरें

Ashwini Vaishnaw ने चेताया, AI और विकसित देशों के कर्ज से बढ़ेगी वैश्विक अनिश्चितता

Prabhasakshi NewsRoom: Houthis के Missile Attacks से दहला Saudi Arabia, पलटवार में Yemen में मचाई भारी तबाही

मां कूष्मांडा और कपर्दीश चतुर्थी व्रत से होगा कल्याण

14 October History: दिल्ली में 19वें Commonwealth Games का समापन और खेल जगत की अहम घटनाएं