India vs England 1st T20 | अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर के अर्धशतकों से भारत ने बनाए 189 रन, पर बारिश ने फेरा पानी, पहला मैच रद्द

By रेनू तिवारी | Jul 02, 2026

भारत और इंग्लैंड के बीच बुधवार को खेला गया पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का पहला मुकाबला मूसलाधार बारिश की भेंट चढ़ गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा और कप्तान श्रेयस अय्यर की तूफानी अर्धशतकीय पारियों की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट पर 189 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया था। हालांकि, फैंस को एक रोमांचक दूसरी पारी देखने को नहीं मिल सकी, क्योंकि पारी के ब्रेक के दौरान ही शुरू हुई तेज बारिश के कारण मैच को अंततः रद्द घोषित करना पड़ा।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनने वाली भारतीय टीम की शुरूआत खराब रही। टी20 विश्व चैम्पियन टीम ने एक बार फिर संजू सैमसन का विकेट जल्दी गंवा दिया जो साकिब महूमूद की गेंद पर प्वाइंट में टॉम बेंटोन को कैच दे बैठे। ईशान किशन भी अभिषेक के साथ हुई गलतफहमी के कारण रन आउट हो गए जब स्कोर बोर्ड पर सिर्फ छह रन टंगे थे। इंग्लैंड के लिये साकिब ने 33 रन देकर तीन विकेट लिये। भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ श्रृंखला की कहानी को दोहराती दिखी लेकिन अभिषेक ने टीम को दबाव से निकाला।

उन्होंने महमूद के ओवर में एक चौका और दो छक्के लगाये और अय्यर ने भी एक चौका जड़कर चौथे ओवर में 21 रन निकाले। महमूद ने अभिषेक को शॉर्टपिच गेंदें डाली लेकिन वह इसके लिये तैयार थे और बेहतरीन पूल शॉट लगाये। तीसरे विकेट के लिये अभिषेक और अय्यर ने 82 रन की साझेदारी की। अभिषेक ने मार्क वुड को लगातार तीन चौके लगाये जिससे पावरप्ले के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 61 रन था। पावरप्ले के बाद भी अभिषेक ने उसी रफ्तार से खेलना जारी रखा और 20 गेंद में अर्धशतक पूरा कर दिया।

इसके बाद वह हालांकि सैम कुरेन की गेंद पर पगबाधा आउट हो गए। इसके बाद अय्यर ने मोर्चा संभालकर बतौर कप्तान पहला टी20 अर्धशतक लगाया। उन्होंने लेग स्पिनर आदिल रशीद को चौका लगाया और वुड को एक्स्ट्रा कवर में छक्का जड़ा। उन्होंने 38 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया लेकिन वह भी इसके बाद ज्यादा देर टिक नहीं सके और महूमूद की गेंद पर पगबाधा आउट हुए। शिवम दुबे ने आखिर में 21 गेंद में 42 रन बनाकर भारत को 189 रन तक पहुंचाया।

प्रमुख खबरें

Omar Abdullah Government पर लगाया हर मोर्चे पर विफल रहने का आरोप, Jammu में BJP Leaders ने किया प्रचंड विरोध प्रदर्शन

महाराष्ट्र के विकास पर PM Modi से मिले Fadnavis, केंद्र से माँगा और सहयोग

Raksha Bandhan 2026: बोरिंग एथनिक वियर को कहें बाय-बाय, Farsi Salwar Suit से पाएं परफेक्ट Festive Look

मां बनने की खबरों के बीच बच्चे के साथ दिखीं Elizabeth Olsen, तस्वीरें चर्चा में