'The Big Bull' से अभिषेक बच्चन ने फूंका अपनी शानदार एक्टिंग का बिगुल! चर्चा में फिल्म

By रेनू तिवारी | Apr 09, 2021

प्रेस विज्ञप्ती। फिल्म “द बिग बुल की पीआर टीम द्वारा प्रसारित:  वरिष्ठ निर्माता आनंद पंडित फिल्मों के प्रति गहरी रुचि रखते हैं और उनके मुताबिक जानदार भूमिकाएं ही यादगार फिल्में बनाती हैं। उनकी फिल्म “द बिग बुल,’ अब दुनिया भर में देखी जा रही है  Disney+Hotstar के ज़रिये और इस फिल्म के मुख्य कलाकार अभिषेक बच्चन की भूमिका को लेकर पंडित बहुत  उत्साहित हैं।  

इसे भी पढ़ें: मलाइका अरोड़ा और अमिताभ बच्चन के बाद अब सोनू सूद भी शामिल हुए टीकाकरण की रेस में... 

पंडित आशा करते हैं की वह अभिषेक के साथ एक बार फिर काम करेंगे और कहते हैं, "मैं उन्हें एक बिलकुल नए रूप में पेश करना चाहता हूँ। एक बदले की भावना से ग्रस्त एक्शन स्टार के रूप में या  जीवन के बिलकुल करीब , एक आम आदमी की भूमिका में जो लोगों को चौंका दे. इस फिल्म में उनके अभिनय ने मुझे सच मुच  स्तब्ध कर दिया, ख़ास कर  फिल्म के अंतिम  दृश्यों में। "

‘द बिग बुल’  को निर्देशित किया है कुकी गुलाटी ने और इसके निर्माता हैं अजय देवगन , आनंद पंडित, विक्रांत शर्मा और कुमार मंगत पाठक.  फिल्म में अभिषेक के साथ है निकिता दत्ता ,इलीना डी क्रूज़ , सोहम  शाह , राम कपूर  और  सौरभ शुक्ला।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने कॉजपा को Jantar Mantar पर प्रदर्शन की इजाजत देने से किया इनकार

‘तेरा नखरा है झक्कास’ ने बढ़ाई ‘एहसास-द रियलाइज़ेशन’की धूम, इंटरनेट पर छाया नया रंग

“भारतीय प्रतिभा का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा, ट्रंप प्रशासन को करारा जवाब देकर भारत ने लूटी दुनिया की वाहवाही

Sexual Harassment Case: Delhi Court ने Brij Bhushan Sharan Singh को जवाब दाखिल करने के लिए दिया अतिरिक्त समय