अभिषेक बनर्जी का केंद्र सरकार के खिलाफ उत्पीड़न का आरोप दुर्भावना से प्रेरित: भाजपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 07, 2021

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ राजनीतिक विरोधियों के उत्पीड़न का तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी का आरोप दुर्भावना से प्रेरित है। तृणमूल कांग्रेस से सांसद और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी से राज्य में कथित कोयला चोरी घोटाला से संबंधित धन शोधन के मामले में सोमवार को दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नौ घंटे पूछताछ की। पूछताछ के बाद तृणमूल सांसद ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर राजनीतिक विरोधियों के उत्पीड़न का आरोप लगाया।

इसे भी पढ़ें: नेहरू गांधी टोपी पहनते थे, महात्मा गांधी नहीं, भाजपा नेता ने दिया बयान

इसमें भाजपा की कोई भूमिका नहीं है। अगर उन्हें शिकायत है, तो वह अदालत क्यों नहीं जाते?’’ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने दावा किया कि तृणमूल को हर चीज में साजिश नजर आती है। तृणमूल के प्रवक्ता और प्रदेश महासचिव कुणाल घोष ने कहा कि अभिषेक बनर्जी ने दिखाया कि तृणमूल भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के दबाव और धमकी की रणनीति के आगे नहीं झुकेगी।

प्रमुख खबरें

Health Tips: Processed Food खाने से बढ़ता है Diabetes, BP और Heart Disease का खतरा

ECI का बड़ा U-टर्न, फॉर्म 6 से हटाया SIR का कॉलम, 2 चुनाव आयुक्तों ने इस पर सवाल उठाए थे

Kerala High Court ने नशे में गाड़ी चलाने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने का दिया सख्त निर्देश

Supriya Sule और मैं देश की चिंता कर लेंगे, आप स्वास्थ्य पर ध्यान दें, पवार को मोदी के फोन से मची राजनीतिक हलचल