The Great Wedding of Munnez में नजर आएंगे अभिषेक बनर्जी और बरखा सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 23, 2021

मुंबई। अभिनेता अभिषेक बनर्जी और बरखा सिंह, फिल्मकार राज शांडिल्य की वेब सीरीज ‘द ग्रेट वेडिंग ऑफ मुन्नेज’ में नजर आएंगे। यह सीरीज ऑनलाइन मंच ‘वूट सेलेक्ट’ पर 2022 में रिलीज होगी। शांडिल्य इसके साथ ही ‘ओवर द टॉप’ (ओटीटी) मंच पर अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगे। सीरीज में बनर्जी और सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। सुनील सुब्रमणि द्वारा निर्देशित सीरीज एक मध्यम वर्ग के व्यक्ति की कहानी है, जो अपने ख्वाबों की मलिका से शादी करना चाहता है। इसकी शूटिंग मुख्य तौर पर मथुरा, आगरा, हैदराबाद और जयपुर में की जाएगी।

प्रमुख खबरें

राजस्थान AGTF ने Lawrence Bishnoi गिरोह के दो इनामी शूटर Jodhpur से दबोचे

China और South Africa को बढ़ा भारतीय Export, BRICS देशों में 34 प्रतिशत तेजी

Asian Games में नीली किट के वादे के उलट भगवा जर्सी में खेले Indian Hockey खिलाड़ी

Stephen Fleming का बड़ा विजन, 2030 तक England को बनाना चाहते हैं No 1 Test Team