पार्टी गतिविधियों से खुद को अलग कर सकते हैं अभिषेक बनर्जी, क्या बुआ ममता के साथ उभरा मतभेद या प्रशांत किशोर हैं वजह?

By अभिनय आकाश | Feb 11, 2022

क्या अभिषेक बनर्जी प्रशांत किशोर की कंपनी आईपैक के साथ की जटिलताओं और परिणामी स्थिति के कारण खुद को जमीनी संगठनात्मक जिम्मेदारियों से अलग कर सकते हैं? वास्तविकता जो भी हो इस बात की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। अभिषेक के करीबी सूत्रों का दावा है कि अभिषेक 14 फरवरी को गोवा में विधानसभा चुनाव के बाद अपने फैसले की घोषणा कर सकते हैं। हालांकि जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं का ये भी मानना है कि गोवा में सोमवार को मतदान है। जिसमें अभी तीन दिन का समय शेष है। हालात बदल भी सकते हैं क्योंकि राजनीति में हर पल घटनाएं मोड़ लेती रहती हैं।

इसे भी पढ़ें: चूक गए तो उत्तर प्रदेश को कश्मीर, बंगाल और केरल बनते देर नहीं लगेगी: योगी

स्थानीय निकाय चुनाव से पहले भी ममता और उनके भतीजे अभिषेक के बीच टिकट बंटवारे को लेकर मतभेद की खबरें सामने आई। एक टीवी इंटरव्यू में अभिषेक बनर्जी ने स्वीकार किया कि पार्टी के नेताओं द्वारा जारी की गई उम्मीदवारों की सूची और सोशल मीडिया पर अपलोड की गई उम्मीदवारों की सूची में लगभग 100 से लेकर 150 अंतर हैं, लेकिन इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। टीएमसी के पुराने नेता और कार्यकर्ताओं का एक धड़ा इसके लिए प्रशांत किशोर की कंपनी आईपैक को जिम्मेदार बता रहा है। 

प्रमुख खबरें

Hazari Prasad Dwivedi के साहित्य में मनुष्य और लोक चेतना ही मुख्य लक्ष्य: डॉ. अरविंदाक्षन

BRICS की सफलता और Mecca Pact की विफलता देख Bangladesh ने बदला रुख, नवंबर में India आने को आतुर हैं PM Tarique Rahman

Maruti Suzuki का बड़ा लक्ष्य, चालू वित्त वर्ष में बेचेगी 10 लाख Green Vehicles

Asian Games Hockey में भारतीय टीमों का लक्ष्य Gold Medal और सीधा Olympic कोटा