अभिषेक बनर्जी के चश्मे की कीमत 86,600 रुपये? बीजेपी नेता ने कहा- चुप रहो, मैं तुम्हारी जीभ खींचकर बाहर निकाल दूंगा

By अभिनय आकाश | Sep 14, 2022

एसएससी भर्ती घोटाले में पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी और फिर गाय तस्करी मामले में अनुब्रत मंडल गिरफ्तारी जैसी घटनाओँ ने विपक्ष के हौसले बुलंद कर दिए हैं और वो बेहद ही आक्रमक तरीके से सरकार पर हमलावर हैं। टीएमसी के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी भी विपक्ष का मुकाबला करने के लिए कड़े शब्दों में हमला बोल रहे हैं। इस बीच बीजेपी अभिषेक पर निशाना साधने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। डायमंड हार्बर सांसद पर विपक्ष के हमले तेज हो गए हैं। हाल ही में बीजेपी नेता रथिंद्र बोस ने अपने फेसबुक पोस्ट में अभिषेक और उनके द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले चश्मे की एक तस्वीर साझा की।

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल नबन्ना अभियान: ममता सरकार के खिलाफ बीजेपी का आक्रोश, HC ने गृह सचिव से मांगी रिपोर्ट | जानें बड़ी बातें

कोयला तस्करी मामले में ईडी के नोटिस पर अभिषेक कुछ दिन पहले कोलकाता के सीजीओ कॉम्प्लेक्स में पेश हुए थे। टीएमसी सांसद की भाभी मेनका गंभीर को भी दिल्ली तलब किया गया है। लेकिन मेनका ने ईडी के समन को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट का रुख किया था। उसके बाद हाईकोर्ट ने आदेश दिया कि अभिषेक की भाभी से दिल्ली में नहीं कोलकाता में पूछताछ की जाए। शनिवार की रात मेनका गंभीर को बैंकॉक जाते समय कोलकाता एयरपोर्ट पर रोका गया। इमिग्रेशन विभाग के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय ने उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था। 

प्रमुख खबरें

Dombivli में घरेलू विवाद पर 32 वर्षीय बेटे ने 70 साल के पिता को उतारा मौत के घाट

मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा जरूरी, Jairam Ramesh ने SIR प्रक्रिया रोकने की मांग की

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई! CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ़्लाइट से हिरासत में लिया गया, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह पर भी एक्शन

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह