Abhishek Banerjee डायमंड हार्बर लोकसभा सीट पर जीत की हैट्रिक बनाने की ओर अग्रसर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 04, 2024

तृणमूल कांग्रेस के महासचिव एवं दो बार के सांसद अभिषेक बनर्जी पश्चिम बंगाल की डायमंड हार्बर लोकसभा सीट पर 6.5 लाख मतों के भारी अंतर से बढ़त बनाकर लगातार तीसरी बार जीत की ओर अग्रसर हैं।

यह भारी बढ़त बनर्जी की न केवल जीत सुनिश्चित करती है, बल्कि यह हाल के दशकों में लोकसभा चुनावों में जीत के सबसे बड़े अंतरों में से एक होगा। वर्ष 2019 के पिछले लोकसभा चुनाव में बनर्जी ने तीन लाख मतों के अंतर से जीत हासिल की थी तथा उन्हें 56 प्रतिशत से अधिक वोट मिला था।

प्रमुख खबरें

Moscow में Putin से मिलने के बाद Kyiv पहुंचे अमेरिकी दूत, शांति वार्ता पर चर्चा

Pakistan Cricket Crisis: भारत के खिलाफ मिली ऐतिहासिक जीत बनी गिरावट की वजह, Mohammad Yousuf का दावा

Ukraine युद्ध रोकने के लिए Steve Witkoff और Jared Kushner ने कीव में की बातचीत

AFC U-20 Asian Cup में India U-20 Team की ऐतिहासिक एंट्री, Qualifier में बांग्लादेश को दी करारी शिकस्त