PM Modi के सेकुलर सिविल कोड के अह्वान को अभिषेक मनू सिंघवी ने बताया जुमलेबाजी, कही यह बड़ी बात

By अंकित सिंह | Sep 03, 2024

देश में समान नागरिक संहिता को लेकर चर्चा जारी है। हाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसको लेकर लालकिले से बड़ा बयान दिया था। इसी को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अभिषेक मनू सिंघवी ने मोदी के बयान पर पलटवार किया है। दरअसल, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन में मोदी ने कहा था कि देश के एक बड़े वर्ग का मानना ​​है, जो सच भी है, कि नागरिक संहिता वास्तव में एक तरह से सांप्रदायिक नागरिक संहिता है। यह (लोगों के बीच) भेदभाव करती है। उन्होंने कहा था कि देश को सांप्रदायिक आधार पर बांटने वाले और असमानता का कारण बनने वाले कानूनों की आधुनिक समाज में कोई जगह नहीं है।

इसे भी पढ़ें: Karnataka: क्या CM पद छोड़ देंगे सिद्धारमैया? अटकलों पर कांग्रेस नेता का आया बयान

चार बार के सांसद एवं जाने-माने वकील सिंघवी ने कहा, “क्या कभी इस पर ध्यान दिया गया कि उत्तराखंड में यूसीसी होगा, लेकिन जब आप उत्तर प्रदेश में कार से उतरें, तो यूसीसी नहीं होगा... क्या यह समान नागरिक संहिता है या लोगों को बेवकूफ बनाया जा रहा है?” उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा, “अगर आप उत्तराखंड के निवासी हैं, तो यह (समान नागरिक संहिता) आप पर लागू होगी, लेकिन अगर आप दिल्ली में काम करने लगेंगे, तो यह आप पर लागू नहीं होगी। ये लोगों को बेवकूफ बनाने के हथकंडे हैं। आप हर किसी को, हर समय बेवकूफ नहीं बना सकते।” सिंघवी ने कहा कि अगर अवधारणाओं को आम सहमति से लागू किया जाता है, तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है। उन्होंने कहा कि इसे धर्मनिरपेक्ष नागरिक संहिता कहना एक ‘नौटंकी’ है और नाम या ‘लेबल’ बदलने से कोई अवधारणा नहीं बदल जाती। 

प्रमुख खबरें

Nagpur-Mumbai Duranto Express पर पत्थरबाजी, शीशा टूटने से यात्री घायल, रेलवे की चेतावनी- ट्रेन पर पत्थर फेंका तो भुगतनी होगी 10 साल की जेल

Asian Games: Manush Shah और Yashaswini Ghorpade प्री-क्वार्टर फाइनल में हारे

UNGA में भारत का Shehbaz Sharif पर पलटवार, पाकिस्तान को कठपुतली शासन बताते हुए दी चेतावनी

पूर्व PM Manmohan Singh की जयंती पर Mallikarjun Kharge ने दी श्रद्धांजलि, आर्थिक सुधारों को सराहा