प्रदेश में कृषि भूमि मैपिंग कार्य में तेजी लाएं -- मनोहर लाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 01, 2022

चंडीगढ़  मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में कृषि भूमि मैपिंग का कार्य करने के लिए व्यापक स्तर पर चलाए जा रहे अभियान में तेजी लाएं ताकि प्रदेश की कृषि भूमि डाटा उपलब्ध हो सके। मुख्यमंत्री आज यहां लार्ज स्केल लैंड मैपिंग को लेकर  भू राजस्व अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें: प्रदेश सरकार कलस्टर इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए सिडबी से लेगी 523 करोड़ रुपये ऋण

मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि भूमि की मैपिंग का कार्य करने के लिए रोवर्स मशीन से पटवारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक तहसील स्तर पर दो दो रोवर्स (जीपीएस) मशीन खरीद कर मुहैया करवाई जाएंगी। हर तहसील को रोवर्स मशीन से जोड़ा जाएगा ताकि खेतों की पैमाइश आसानी से की जा सके। प्रदेश भर में 19 स्थानों पर कंटीन्यूअस रैफ्रेसिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं। इनके माध्यम से आसपास के एरिया में 500 किलोमीटर के दायरे में जीपीएस लोकेशन का आसानी पता चल सकेगा। इसके अलावा 16 जीआईएस लैब भी प्रदेश भर में स्थापित की गई हैं।

इसे भी पढ़ें: आर्थिक सर्वेक्षण 2021-22: एसडीजी इंडेक्स में हरियाणा अग्रणी राज्य

मुख्यमंत्री ने बताया कि लार्ज स्तर पर लैंड मैपिंग का कार्य होने से सभी भूमि मालिकों की जमीन की जानकारी स्पष्ट हो सकेगी इसके अलावा स्कूल, शमलाती ढांचा, धार्मिक स्थल आदि भूमि की लोकेशन भी सही मिल सकेगी। इसके अलावा गांवों में मुरब्बा स्टोन की तरह तकनीक आधारित 25 मुरब्बे के क्षेत्रफल में गहरे एवं मजबूत रेफरेंस प्वाइंट बनाए जाएंगे जिससे मुरब्बा स्टोन की लोकेशन भी निर्धारित हो सकेगी। लोग जानकारी के लिए इन रेफरेंस प्वाइंट का उपयोग कर सकेंगे। इस प्रकार कृषि भूमि की पैमाईश में जीपीएस लोकेशन डबल तकनीक पर आधारित पैमाइश का लाभ मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: हरियाणा के दो स्थल सुल्तानपुर और भिंडावास राष्ट्रीय रामसर साइट में शामिल

उन्होंने बताया कि  लैंड मैपिंग का कार्य करने के लिए करनाल, कुरुक्षेत्र और पानीपत में 3 टीमें लगाई गई। इसके अलावा 15 मार्च तक और टीमें लगाई जाएंगी। इस प्रकार प्रदेश भर में कुल 44 टीमें लैंड ड्रोन मैपिंग का कार्य करेंगी जिसे अगस्त 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले 5 गांवों में ट्रायल बेस पर लार्ज स्केल मैपिंग का कार्य किया गया । अब इसे पूरे प्रदेश में शुरू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार प्रदेश में जमीन सुधार के लिए नया सिस्टम लेकर आ रही है। इसके माध्यम से सारी कृषि जमीन का रिकॉर्ड ही उपलब्ध हो जाएगा। उन्होंने बताया कि जमाबंदी के लिए भी नया फॉर्मेट तैयार किया गया है  जिसमें पीपीपी का कॉलम जोड़ा गया है। कृषि भूमि को परिवार पहचान पत्र से भी जोड़ने का कार्य किया जाएगा।

बैठक में एसीएस श्री पी के दास, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री वी उमाशंकर, निदेशक भूमि रिकॉर्ड आमना तस्नीम सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

राज्यपाल  बंडारू दत्तात्रेय ने कल्पना चावला की पुण्यतिथि पर अपने संदेश में कहा कि भारत की बेटी कल्पना चावला के बुलंद हौंसलों से देश की ही नहीं बल्कि विश्व की महिलाओं में आगे बढ़ने का जज्बा पैदा हुआ है। कल्पना चावला महिलाओं के लिए आदर्श हैं। उनका जुनून, संघर्ष, मेहनत और सतत विकास का दृष्टिकोण भारत की बेटियों को प्रेरित करता रहेगा। उन्हें खुशी है कि कल्पना चावला का जन्म हरियाणा के करनाल में हुआ और उन्होंने अंतरिक्ष में उड़ान भरकर देश-दुनिया में प्रदेश का नाम रोशन किया।

प्रमुख खबरें

Suvendu Adhikari को Giant Killer और भूमिपुत्र के रूप में देखती है जनता, Bengal में BJP को अपने पैरों पर खड़ा करके दिखा दिया

Mythos AI चमत्कारी भी है और विनाशकारी भी, इसके प्रभावों को लेकर दुनियाभर की सरकारों की नींद उड़ गई है

Supreme Court से TMC को बड़ा झटका, BJP का तंज- रोज कोर्ट जाने की आदत महंगी पड़ी

Pension पर Delhi High Court का बड़ा फैसला, पद नहीं बल्कि Last Drawn Salary से तय होगी राशि