मानो हमारा एहसान, वरना लाहौर नहीं लखनऊ तक होता पाकिस्तान, पूर्व मुस्लिम MP का विवादित बयान

By अभिनय आकाश | Nov 12, 2024

दिल्ली में वक्फ संशोधन बिल पर कॉन्फ्रेंस के दौरान पाकिस्तान के नाम की धमकी दी गई और इस बात अफसोस भी जताया गया कि वो पाकिस्तान क्यों नहीं चले गए। मंच से पूर्व सांसद मोहम्मद अदीब 80 साल की उम्र में सरकार को ललकारते रहे और उन्हें किसी ने टोकने की जरूरत तक नहीं समझी। मोहम्मद अदीब ने कहा कि हमने तो देश के लिए अपना खून बांटा था। मुसलमानों ने जिन्ना को मना किया था। अगर हम जिन्ना की बात मान लेते तो लखनऊ तक पाकिस्तान होता। सरकार को हमारा एहसान मानना चाहिए। मोहम्मद अदीब कहते नजर आए कि आज हमारे लोगों पर जुल्म ज्यादती हो रही है। वो तो हमारा एहसान मानिए कि हम पाकिस्तान नहीं गए। उन्होंने कहा कि हमने तो जिन्ना को मना किया था, उन्हें ठुकराया था और अगर उस वक्त हम सब मुसलमान जिन्ना के साथ जाते। ये एहसान तो हमारा हुकूमत को मानना चाहिए कि तब पाकिस्तान लाहौर तक नहीं लखनऊ तक बनता।

इसे भी पढ़ें: AAP सांसद संजय सिंह का आरोप, वक्फ बिल को जबरदस्ती पारित कराने की कोशिश कर रहे हैं पीएम मोदी

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि हमारा मानना ​​है कि जो पाकिस्तान गए वो हीरो बन गए, लेकिन हमने यहां अपना खून बहाया है, हमने जिन्नों को हराया है। हम अली खान का नहीं, गांधी का, नेहरू का सम्मान करते हैं। हम सब मुस्लिम जिन्न के साथ नहीं गए, हमारी सरकार को इसे हमारा धन्यवाद मानना ​​चाहिए, नहीं तो पाकिस्तान लाहौर में नहीं, लखनऊ में आ जाता। 

प्रमुख खबरें

Litton Das की Australia टेस्ट में वापसी, Bangladesh क्रिकेट का बड़ा दांव

PoK पर ऐसा क्या बोले पाकिस्तानी? घसीटकर ले गई शहबाज की पुलिस

Glasgow से CWG 2030 की मेजबानी का बिगुल बजेगा, अहमदाबाद को मिलेगा औपचारिक न्योता!

Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकत