मानसिक तनाव और Anxiety से राहत दिलाती है ACT Therapy, समझें इसके 6 स्टेप्स

By दिव्यांशी भदौरिया | Oct 07, 2026

भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव, चिंता और नकारात्मक भावनाएं बहुत आम हो चुकी है। आमतौर पर महिलाओं पर घर, परिवार और करियर की जिम्मेदारियों का दोहरी दबाव होता है। बार-बार मन में नकारात्मक विचार आना। इन मानसिक चुनौतियों से निपटने के लिए 'एक्सेप्टेंस एंड कमिटमेंट थेरेपी' यानी ACT थेरेपी एक बेहद कारगर तरीका बनकर उभरा है।

क्या है एक्सेप्टेंस एंड कमिटमेंट थेरेपी (ACT)?

ACT एक प्रकार से मनोचिकित्सा है। इसका मुख्य उद्देश्य नकारात्मक विचारों और भावनाओं को बदलने के जगह उनके साथ सही तालमेल बिठाना है। वैसे यह थेरेपी दो मुख्य बातों पर काम करती हैं-

-स्वीकार करना (Acceptance): असल में यह समझना होगा कि किसी मुश्किल परिस्थिति में उदासी या गुस्सा होना बिल्कुल स्वाभाविक है।

- प्रतिबद्धता (Commitment): अपनी प्राथमिकताओं और मूल्यों के आधार पर जीवन में सकारात्मक बदलाव करने का संकल्प जरुर लें।

गौरतलब है कि हमारा दिमाग हमेशा नकारात्मक विचारों को दोहराता है। उदाहरण के तौर पर किसी भी ऑफिस की मीटिंग से पहले अगर आप सोचती हैं कि "मैं बहुत घबरा रही हूं और सब खराब हो जाएगा", तो ACT थेरेपी इस सोच को बदलने में मदद करती है। यदि आप सोच रहे हैं कि 'घबराहट होना नॉर्मल है, मैं थोड़ी प्रैक्टिस कर लेती हूं, जिससे बेहतर प्रदर्शन दे सकूं।"

किन मानसिक समस्याओं में मददगार है यह थेरेपी?

-तनाव और अत्यधिक चिंता (Anxiety)
-डिप्रेशन और उदासी
-ईटिंग डिसऑर्डर और ओसीडी (OCD)
-पुराना आघात या पीटीएसडी (PTSD)
- किसी गंभीर या पुरानी बीमारी के कारण होने वाला मानसिक तनाव

ACT कैसे काम करता है?

इस थेरेपी के 6 मुख्य स्टेप्स है-

स्वीकार करना (Acceptance): ध्यान रखें कि हर तरह की अच्छी या बुरी भावनाओं को बिना खुद को कोसे स्वीकार करना।

विचारों से दूरी बनाना (Cognitive Defusion): आपको समझना होगा कि विचार सिर्फ मन के ख्याल हैं, कोई अंतिम सच नहीं है।

वर्तमान में जीना (Being Present): भविष्य की बिना चिंता किए हुए सिर्फ आज पर ध्यान देना।

खुद को समझना (Self-as-context): असल में यह महसूस करना कि आपकी पहचान आपके दुखों या विचारों से कहीं बड़े हैं।

अपने मूल्यों को तय करना(Values): आपको यह तय करना होगा कि आपके लिए जीवन में वास्तव में क्या महत्वपूर्ण है।

लक्ष्य के लिए काम करना (Committed Action): जो आपके मूल्यों से मेल खाए, उनके लिए ठोस कदम उठाए।

ACT थेरेपी से मिलने वाले फायदे

- मानसिक स्पष्टता और शांति मिलती है।

- डिप्रेशन, घबराहट और तनाव के लक्षण कम होते हैं।

- मुश्किल परिस्थितियों में सही फैसले लेने की क्षमता बढ़ती है।

- जीवन की क्वालिटी और काम करने की क्षमता में काफी सुधार आता है।

प्रमुख खबरें

Yogi Adityanath का तंज: Rajya Sabha Election से तय हुआ 2027 का गणित, 80-20 की लड़ाई

अच्छी फिल्म बनाओ, लोगों का मनोरंजन करो, चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

FADA रिपोर्ट: सितंबर में EV रिटेल बिक्री 74 फीसदी उछली, 3.33 लाख यूनिट का रिकॉर्ड

लंच के बाद जंतर-मंतर जा रहे विपक्षी सांसद, राहुल गांधी बोले- अब वहीं देंगे धरना, हर FIR मेरे लिए मेडल