Vastu Tips: वास्तु के हिसाब से कभी नहीं शेयर करनी चाहिए ये चीजें, वरना शुरू हो सकता है आपका बैडलक

By अनन्या मिश्रा | Oct 09, 2023

बचपन से ही हमें चीजों को बांटना सिखाया गया है और साथ ही यह भी सिखाया गया है कि चीजों शेयर करने से आपसी प्रेम और लगाव बढ़ता है। लेकिन मनुष्य को कुछ चीजों को बांटने से केवल नुकसान ही झेलना पड़ता है। कुछ चीजों को बांटने से आर्थिक संकट, पारिवारिक कलह या बीमारी आदि का सामना करना पड़ सकता है। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए उन चीजों के बारे में बताएंगे जिनको किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए।     

ऐसा माना जाता है कि किसी के साथ अपने जूते-चप्पल को शेयर नहीं करना चाहिए और न ही किसी से मांगकर पहनने चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनुष्य के पैरों में शनि का वास होता है। और अगर आप किसी के जूते व चप्पल पहन लेते हैं, तो हमारे ऊपर भी शनि का प्रकोप आ जाता है।

इसे भी पढ़ें: Turtle Ring: कछुआ रिंग पहनने से आकर्षित होता है धन, जानिए इसे धारण करने का सही तरीका

घड़ी का इस्तेमाल 

किसी दूसरे की घड़ी को मांगकर पहनना भी अशुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घड़ी का संबंध सीधा समय से होता है। हम घड़ी में केवल समय ही नहीं देख सकते, बल्कि घड़ी हमें अच्छे-बुरे वक्त को भी बताती है। इसीलिए अगर आप किसी से घड़ी मांगकर पहन लेते हैं, तो उसके बुरे वक्त का प्रभाव आपके जीवन पर भी डालेगा।   

अंगूठी पहन लेने से

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, किसी के साथ अपनी अंगूठी शेयर नहीं करना चाहिए। वैसे तो लोग किसी को अपनी अंगूठी नहीं देते हैं, लेकिन अधिकतर किसी पार्टी या फंक्शन में जाते समय एक दूसरे की चीजें पहन लेते हैं। ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। यह आपके जीवन में विपरित प्रभाव डाल सकता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, अंगूठी शेयर करना अशुभ माना जाता है।

कभी शेयर न करें पेन  

अधिकतर लोग बैंक या कार्यालय में काम करते समय एक दूसरे से पेन मांगकर काम कर लेते हैं और उसे वापस करना भूल जाते हैं। वास्तु के मुताबिक, ऐसा करना गलत माना जाता है। क्योंकि व्यक्ति की किस्मत उसके पेन से जुड़ी होती है और अगर उस व्यक्ति के ऊपर कोई मुसीबत चल रही हो तो वह मुसीबत आपके ऊपर भी आ सकती है।

प्रमुख खबरें

Exit Poll Results 2026 Updates: 5 राज्यों में किसकी होगी सरकार, एग्जिट पोल के सबसे सटीक नतीजे यहां जानें

Auto और Telecom Stocks की खरीदारी से दौड़ा बाजार, Sensex 600 अंक चढ़कर बंद

दिग्गज भारतीय गोल्फर विजय कुमार का 57 साल की उम्र में निधन, घरेलू गोल्फ पर अपना दबदबा बनाए रखा

क्या बार-बार लगती है बुरी नजर? अपने मूलांक से इस तरह से दूर करें Evil Eye