By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 05, 2025
कांग्रेस नेता कार्ति पी चिदंबरम ने बृहस्पतिवार को केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि पहलगाम और चांदनी चौक आतंकी हमलों के लिए कोई जवाबदेही तय नहीं की गई है। इन आतंकवादी हमलों में कई लोगों की जान चली गई थी।
स्वास्थ्य सुरक्षा से राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर विधेयक, 2025 पर लोकसभा में चर्चा के दौरान चिदंबरम ने प्रस्तावित कानून को ‘‘संघ विरोधी और व्यापार विरोधी’’ बताया। उन्होंने कहा कि सरकार ने यह नहीं बताया है कि धनराशि कहां खर्च की जाएगी तथा उपकर लगाने से कितना राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा, ‘‘यह सरकार अब स्वास्थ्य सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने के लिए उपकर लगा रही है। शायद पहलगाम और चांदनी चौक की विफलताओं ने उन्हें ऐसा करने के लिए प्रेरित किया है, जिसके कारण उन्हें लगा होगा कि इस प्रकार के आतंकवादी हमलों को रोकने के लिए उनके पास अधिक संसाधन होने चाहिए।