प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर अमर्यादित टिप्पणी वाला वीडियो वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 24, 2025

अमेठी जिले के शुकुल बाजार क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर कथित अमर्यादित टिप्पणी वाला वीडियो सोशल मीडिया पर डालने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।

उनके अनुसार, यह वीडियो शुकुल बाजार थाना क्षेत्र का बताया गया था। उन्होंने बताया कि वीडियो की जांच के बाद पता चला कि शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के पूरे जोगा गांव के निवासी मेराज नामक व्यक्ति ने वह वीडियो सोशल मीडिया पर डाला है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रमुख खबरें

NZ Social Media Ban: 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर पाबंदी का प्रस्ताव, Tech Companies पर लगेगा भारी Penalty

CM Yogi का Ajay Rai पर ताबड़तोड़ हमला, बोले- भाई के हत्यारे के सामने हुए नतमस्तक, हमने भूसी निकाल दी

SIA Investigation: वंधामा नरसंहार के 23 कश्मीरी पंडितों को इंसाफ दिलाने के लिए एक्टिव हुई सुरक्षा एजेंसियां

Chandrababu Naidu ने 1107 किमी Kharagpur-Amaravati हाईवे मंजूरी पर जताया आभार